Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeBlogरायगढ़ में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट व्यवस्था ठप

रायगढ़ में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट व्यवस्था ठप

रायगढ़ में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट व्यवस्था ठप, वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें

3 अप्रैल से रिन्यूवल अटका, बिना सर्टिफिकेट चल रहे वाहन, चालान का डर कायम, आखिर व्यवस्था सुधरेगी कब..??

रायगढ़। जिले में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने को लेकर इन दिनों वाहन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में संचालित अधिकांश पॉल्यूशन जांच केंद्रों पर काम ठप पड़ा है, जिससे लोग सर्टिफिकेट के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि इन केंद्रों की आईडी रिन्यूवल नहीं होने के कारण सिस्टम बंद पड़ा हुआ है और यह स्थिति बीते 3 अप्रैल से लगातार बनी हुई है।

गौरतलब हो कि पॉल्यूशन सेंटर संचालकों की आईडी समय पर नवीनीकरण नहीं होने से मशीनें और ऑनलाइन सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते न तो नए सर्टिफिकेट बन पा रहे हैं और न ही पुराने का नवीनीकरण हो पा रहा है। ऐसे में वाहन मालिकों के सामने कानूनी संकट भी खड़ा हो गया है, क्योंकि बिना वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के वाहन चलाना नियमों का उल्लंघन है और इस पर जुर्माने का प्रावधान भी है।वहीं इस पूरे मामले में परिवहन विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। विभाग का कहना है कि पॉल्यूशन सेंटरों से संबंधित दस्तावेजों को रिन्यूवल के लिए रायपुर कार्यालय भेजा गया है और वहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आईडी सक्रिय हो पाएगी। हालांकि, स्थानीय स्तर पर समाधान निकालने के बजाय विभाग द्वारा जिम्मेदारी टालने की बात सामने आ रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।इस समस्या का सबसे ज्यादा असर उन वाहन चालकों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजाना अपने वाहनों का उपयोग करना पड़ता है। और यातयात विभाग के चालानी कार्यवाही का शिकार होना पड़ता है।

3 अप्रैल से व्यवस्था ठप, आखिर सुधरेगी कब..??

बीते 3 अप्रैल से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने की व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे वाहन मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अधिकांश सेंटरों में आईडी रिन्यूवल नहीं होने के कारण सिस्टम बंद है,लगातार बंद व्यवस्था के कारण लोगों को बिना सर्टिफिकेट के ही वाहन चलाने की मजबूरी है, जिससे चालान का डर भी बना हुआ है। दूसरी ओर, परिवहन विभाग द्वारा दस्तावेज रायपुर भेजे जाने की बात कहकर मामला टालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical