HomeBlogचांद के दिदार लिए करना होगा इंतजार..करवा चौथ पर अर्नब की मार,...

चांद के दिदार लिए करना होगा इंतजार..
करवा चौथ पर अर्नब की मार,
आज बारिश के आसार, बादलों में छिप सकता है चांद
मौसम का मिजाज इस बार बन सकती है बाधा

चांद के दिदार लिए करना होगा इंतजार..
करवा चौथ पर अर्नब की मार,
आज बारिश के आसार, बादलों में छिप सकता है चांद
मौसम का मिजाज इस बार बन सकती है बाधा


जनकर्म न्यूज
रायगढ़।सुहाग, आस्था और चांद के दीदार का पर्व करवा चौथ इस बार रायगढ़ में मौसम की चुनौती के बीच मनाया जाएगा। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव रायगढ़ सहित पुरे जिले में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।रायगढ़ में आज चंद्रोदय का संभावित समय रात 8:18 बजे है। हालांकि, बादलों के कारण चांद स्पष्ट दिखाई देने में देरी हो सकती है। महिलाएं पूजा की तैयारियों के साथ मौसम के ताजा पूर्वानुमान पर भी नजर रखें। त्योहार का खुशियों के बीच मौसम का मिजाज इस बार चांद के दीदार की राह में बाधा बन सकता है।
——————–
रायगढ़ में संभावित चंद्रोदय
करवा चौथ पर रायगढ़ में चंद्रमा के उदय का संभावित समय रात 8:18 बजे है। स्थानीय पंचांग के अनुसार, पूजा और व्रत की तैयारियां इसी समय के ध्यान में रखकर की जा सकती हैं। हालांकि, चक्रवात के प्रभाव से बादल छाए रहने और बारिश होने की आशंका है। ऐसे में चंद्रमा के प्रत्यक्ष दर्शन में देरी संभव है। व्रत खोलने की धार्मिक परंपरा के लिए स्थानीय पंडित से सलाह ली जा सकती है।
————————–
पंचांग के अनुसार
-चंन्द्रोदय: रात 8:17 से 8:18 बजे के आसपास
– चतुर्थी तिथि: सुबह 1:06 बजे से रात 10:09 बजे तक
– पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:38 से 6:56 बजे तक
– व्रत समय: सुबह 6:31 से रात 8:17 बजे तक
——————————

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

खाड़ाबंध तालाब के अस्तित्व पर सवाल, कैनाल रोड निर्माण के बीच गरमा सकता है मुद्दा

खाड़ाबंध तालाब के अस्तित्व पर सवाल, कैनाल रोड निर्माण के बीच गरमा सकता है मुद्दाकभी 14 एकड़ में फैले जलाशय का बदला स्वरूप, पुराने...