Monday, July 27, 2026
Google search engine
HomeBlogपतरापाली वार्ड क्रमांक 44 में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल

पतरापाली वार्ड क्रमांक 44 में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल

पतरापाली वार्ड क्रमांक 44 में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल


32 लाख के नाले में दरारें तो 12 लाख की सड़क 12 घंटे में उखड़ने लगी



रायगढ़/पतरापाली जिंदल वार्ड क्रमांक 44 को परिसीमन के दौरान नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शामिल तो कर लिया गया।परन्तु निर्माण कार्यों को लेकर लगातार बरती जा रही लापरवाही को लेकर वार्ड पार्षद की शिकायत भी नजरंदाज की जाती रही है।आलम ये है कि 32 लाख रुपए की लागत से निर्मित नाला में जहां निर्माण के चंद महीनों बाद ही जगह जगह दरारे पड़ गई।वही 12 लाख की सड़क निर्माण के महज 12 घंटे बाद ही अपने गुणवत्ताविहीन निर्माण की कहानी बया करने लगी है।

गौरतलब हो कि परिसीमन के दौरान ग्राम पंचायत पतरापाली को निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 बनाकर शामिल किया गया था।जहां पूर्व में ही यहां के रहवासियों की मांग पर अप्रैल माह में 32 लाख रुपए की लागत से बड़े नाला का निर्माण जलभराव की समस्या दूर करने निर्माण कराया गया था।परन्तु वर्तमान में गुणवत्ताविहीन निर्माण की वजह से महज 4 माह बाद ही जगह जगह दरारे पड़ गई।जिसकी शिकायत पार्षद प्रतिनिधि द्वारा सुशासन तिहार से लेकर निगम प्रशासन तक के समक्ष रखी गई।वही उक्त कार्य में संबंधित निर्माण ठेकेदार का भुगतान रोकने एवं ब्लैक लिस्टेड करने की मांग भी की गई।शिकायत के आधार पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की बात तो बताई जा रही है।परन्तु 32 लाख रुपए भुगतान के संबंध में अब भी वार्ड पार्षद को अनभिज्ञ रखा गया है।इसके अलावा विद्युत फीडर को लेकर भी यहां भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है।बताया जा रहा है कि पतरापाली में सब स्टेशन होने के बावजूद भी जिंदल हॉस्पिटल सहित वार्ड के लगभग 150 घरों की विद्युत सप्लाई खैरपुर पंचायत से की जा रही है।जिसका दुष्परिणाम आयदिन वार्डवासियों को बिजली गुल के रूप में भुगतना पड़ रहा है।जिसकी शिकायत सुशासन तिहार में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के माध्यम से संबंधित विभाग एवं सुशासन तिहार में की गई।जिसका आज पर्यंत निवारण नहीं किया जा सका है।वही वार्ड के सफाई व्यवस्था की बात करे तो यहां कचरे की निकासी तो नालियों से हो रही है।परन्तु उसके उठाव को लेकर वार्ड में कोई सफाईकर्मी मौजूद नहीं है।नतीजन जगह जगह कचरों का ढेर और गंदगी निगम प्रशासन के स्वच्छ रायगढ़ की पोल खोलते नजर आते है।

12 लाख की सड़क में सीमेंट का टोटा

कुछ समय पूर्व ही वार्ड क्रमांक 44 में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का भूमिपूजन महापौर द्वारा किया गया था।जिसका निर्माण भी द्रुतगति से किया गया।परन्तु निर्माण की जल्दबाजी में यह सड़क निर्माण के 12 घंटे बाद ही भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया।बताया जा रहा है।की जहां सड़क की ऊंचाई 6 इंच रखा जाना था।वहां महज 4 इंच मोटी सड़क बनाकर पेटी ठेकेदार द्वारा अपनी जवाबदारी से पल्ला झाड़ लिया गया। यही नहीं उक्त निर्माण में कई स्थानों पर तो महज 3 इंच सड़क ढलाई कर ही काम चला लिया गया।नतीजा सड़क पर जलभराव को रूप में दिखाई पड़ रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के जिस ठेकेदार को कार्य का टेंडर दिया गया था।उसके द्वारा उसे पेटी कॉन्ट्रेक्ट में दे दिया गया।यही नहीं निर्माण की गुणवत्ता ऐसी की सड़क ढलाई में सीमेंट का टोटा दिखाई पड़ता है।

सब इंजीनियर को गुणवत्ताविहीन निर्माण की शिकायत पर नहीं दिलचस्पी

वार्ड में निर्मित सड़क में लगातार बरती गई अनियमितता को लेकर न केवल पार्षद प्रतिनिधि के माध्यम संबंधित इंजीनियर को इसकी सूचना दी गई।बल्कि गलत निर्माण की वजह से 4 मर्तबे काम भी बंद करवाया गया।बावजूद इसके संबंधित वार्ड के इंजीनियर द्वारा न तो शिकायत पर ध्यान दिया गया।और न ही गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य के जांच को लेकर कोई जहमत उठाई गई।जिसका खामियाजा एक बार फिर वार्डवासियों को घटिया सड़क के रूप में भुगतना पड़ेगा।

पेटी कॉन्ट्रेक्ट और निगरानी पर भी सवाल

वार्डवासियों का आरोप है कि जिस ठेकेदार को कार्य आवंटित किया गया था, उसने निर्माण कार्य पेटी कॉन्ट्रेक्ट के माध्यम से दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया। वहीं निर्माण के दौरान गुणवत्ता की निगरानी करने वाले अधिकारियों ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। शिकायत में संबंधित सब इंजीनियर और निगम के जिम्मेदार कर्मचारियों पर समय रहते जांच नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में अनियमितताओं की जानकारी कई बार संबंधित सब इंजीनियर को दी गई। इतना ही नहीं, गुणवत्ता को लेकर चार बार निर्माण कार्य भी रुकवाया गया, लेकिन इसके बावजूद न तो निर्माण की जांच कराई गई और न ही किसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई की गई।

क्या कहते है जनप्रतिनिधि और वार्डवासी

वर्सन/ सड़क निर्माण गुणवत्ताविहीन होने के साथ ही निर्माण कार्य में कोई मापदंड नहीं है।6 इंच मोटाई को मिली स्वीकृति के बावजूद कही चार इंच तो कही तो इंच ढलाई कर दिया गया।सब इंजीनियर से शिकायत के बावजूद भी जांच में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।
राजकुमार पटेल
पार्षद प्रतिनिधि

वर्शन/वार्ड में सब स्टेशन होने के बावजूद भी कई कनेक्शन को खैरपुर पंचायत के फीडर से जोड़ दिया गया।जिसकी वजह से आयदिन बिजली गुल की समस्या का वार्डवासियों को सामना करना पड़ता है।
विनोद यादव

वर्शन/वार्ड में 12 लाख से निर्मित सड़क वार्डवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग में शामिल था।परन्तु इसके गुणवत्ताविहीन निर्माण को लेकर आमजन में निराशा है।उक्त सड़क निर्माण में कई स्थानों पर तो महज नाम मात्र सीमेंट का उपयोग किया गया।जिसकी वजह से निर्माण। के कुछ घंटों बाद ही सड़क उखड़ने लगी है।
धनंजय चौहान

वर्शन/ कुछ महीनों पूर्व ही वार्ड में 32 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य ठेकेदार मयंक श्रीवास के माध्यम से कराया गया।परन्तु गुणवत्ताविहीन निर्माण की वजह से वर्तमान में यहां कई स्थानों पर दरारें पड़ गई।
फैज़ान इराकी

वर्शन/सड़क निर्माण कार्य जिस ठेकेदार को मिला।उसने कार्य पेटी कॉन्ट्रेक्ट में ठेकेदार यादराम को सौंप दिया।वही निगम के टाइमकीपर पालेश्वर द्वारा भी निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया।और न ही सब इंजीनियर द्वारा निरीक्षण में गुणवत्ता जांच की जहमत उठाई गई।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical