HomeBlogकांग्रेस की राजनीति में शालीनता, संयम और लोकतांत्रिक मर्यादा के लिए कोई...

कांग्रेस की राजनीति में शालीनता, संयम और लोकतांत्रिक मर्यादा के लिए कोई जगह बची ही नहीं – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

कांग्रेस की राजनीति में शालीनता, संयम और लोकतांत्रिक मर्यादा के लिए कोई जगह बची ही नहीं – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

जिस भाषा को सड़कछाप राजनीति और दबंगई से जोड़ा जाता था, आज उसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष – ओपी चौधरी

रायगढ़ :- कांग्रेस की राजनीति का स्तर आज कहाँ पहुँच गया है, यह उसके शीर्ष नेतृत्व की भाषा और व्यवहार से साफ दिखाई देता है। उक्त बातें प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जिस भाषा को कभी सड़क छाप राजनीति और दबंगई से जोड़ा जाता था, आज उसी भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस की राजनीति में शालीनता, संयम और लोकतांत्रिक मर्यादा के लिए कोई जगह बची भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस पार्टी आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को व्यक्तिगत कटुता में बदलती दिखाई देती है। प्रधानमंत्री जी ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है, जिसे पचा पाना कांग्रेस के बस में नहीं है।
ओपी चौधरी ने कहा कि सत्ता पाने की बेचैनी और प्रधानमंत्री मोदी जी को हटाने की जिद में कांग्रेस यह भूल रही है कि भारत की जनता किसी परिवार की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि देश के विकास और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करती है। जनता ने बार-बार कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकारा है और विकास की राजनीति को चुना है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

रायगढ़ पुलिस ने  शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने  शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तारपीडीएस दुकानों में हो रही चोरी...