रायगढ़, 27 जुलाई 2026 – बढ़ती बिजली दरों और लगातार बिजली कटौती के खिलाफ आज यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के पास से सभा करते हुए,हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता और कांग्रेस जनों के साथ कलेक्ट्रेट की और मार्च निकाला और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आरिफ (जिलाध्यक्ष, NSUI) व अनमोल (युवा कांग्रेस नेता) के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद की।



इस मौके पर दोनों युवा नेताओं आरिफ हुसैन और अनमोल अग्रवाल की जोड़ी ने खूब रंग जमाया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने ‘बिजली दो, बिल कम करो’ व विष्णु सायं सरकार मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में खरसिया विधायक व पूर्व मंत्री उमेश पटेल न भी शामिल हुए और उन्होंने कहा, “बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ अब बड़ा आंदोलन होगा। जनता को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।”



वहीं आरिफ ने कहा, “आज का प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। अगर बिजली बिलों पर राहत नहीं दी गई, तो अगला कदम और तीखा होगा।”
अनमोल ने कहा, “युवा कांग्रेस की यह ऊर्जा किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम आखिरी दम तक लड़ेंगे।”
भारी संख्या में पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद रहे साथ ही कलेक्टर ऑफिस से पहले दो दो स्थानों पर पुलिस ने बेरिगेटिंग की जिसे कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया,जहां पुलिस ने भरी बल प्रयोग करते हुए सबको रोका, वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और कांग्रेस नेताओं ने गांधी वादी तरीके से इस मार्च को करने की बात करते हुए कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव और नागेन्द्र नेगी,प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष युवा नेता लोकेश साहू का सफल मार्गदर्शन रहा,कार्यक्रम में रायगढ़ कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और युवाओं को पूरा समर्थन दिया।
युवाओं के इस जोश ने साफ कर दिया कि कांग्रेस एक बार फिर हर मोर्चे पर सरकार को घेरने को तैयार है।




