Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeBlogभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने रविन्द्र भाटिया

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने रविन्द्र भाटिया

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने रविन्द्र भाठिया

रायगढ़। सक्रियता एवं जुझारूपन से अपनी पहचान बनाने वाले रायगढ़ नगर के वरिष्ठ नेता रविन्द्र भाठिया को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुसंशा पश्चात अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मखबुर इकबाल खान ने अपनी टीम की घोषणा की है। रायगढ़ जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र भाठिया को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति पश्चात रविन्द्र भाठिया ने वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री एवं स्थानीय वरिष्ठ नेताओं सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।

इन पदो पर रह चुके है रविन्द्र भाठिया

ज्ञात हो कि रायगढ़ नगर के वरिष्ठ नेता रविन्द्र भाठिया ने सन 1988 में तत्कालीन भाजपा वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जूदेव से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया था। उसके बाद उनकी सक्रियता एवं निष्ठा को देखते हुए 1990 में भाजयुमो का नगर महामंत्री नियुक्त किया गया। उनकी मेहनत एवं लगन को देखते हुए 1994 में नगर का अध्यक्ष दायित्व सौपा गया। तत्पश्चात 1998 में जिला भाजयुमो महामंत्री बनया गया जबकि उस समय का रायगढ़ जिला अविभाविज जशपुर भी शामिल हुआ करता था। सन 2002 में भाजपा जिला मंत्री का कार्य कुशलता पूर्वक निर्वहन किया एवं 2008 से 2013 तक भाजपा जिला महामंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 2020 से 2025 तक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व भार संभालने के बाद उन्हें अब प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा नियुक्त किया गया है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical