Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeBlog*यूनियन ने सुंदरगढ़ कलेक्टर और एसपी को दिया ज्ञापन।*

*यूनियन ने सुंदरगढ़ कलेक्टर और एसपी को दिया ज्ञापन।*

उड़ीसा वर्सेस छत्तीसगढ़ टेलर यूनियन के बीच आज चौथे दिन भी  हड़ताल की जंग है जारी, नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान, दोनों तरफ आंदोलन कारीयो ने रोक रखी है सैकड़ो गाड़ियां, रायगढ़ ट्रेलर यूनियन ने सुंदरगढ़ कलेक्टर और एसपी को दिया ज्ञापन

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के गाड़ी मालिकों का विवाद थामने का नाम नहीं ले रहा, जिसमें रायगढ़ जिला यूनियन के गाड़ी मालिक आज चौथे दिन भी संबलपुरी के पास हड़ताल में बैठे है,आज भी उनकी वही मांग है समानता का अधिकार।
जिस प्रकार से रायगढ़ जिले के खदानों में ओडिशा की गाड़िया बिना किसी रुकावट के चलती है उसी तरह ओडिशा के कुलड़ा गर्जनबहाल और मनोहर पुर के खदानों में भी रायगढ़ यूनियन की गाड़ियों को समान व्यवहार किया जाए,छत्तीसगढ़ के ड्राइवरों के साथ मार पिट आम बात हो गई है,इसलिए आज चौथे दिन भी रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य ओडिशा के खिलाफ हड़ताल में बैठे हुवे है,जब तक इस बार फैला नहीं होता,जब तक हमारी गाड़ियों को भी 50 प्रतिशत अधिकार नहीं मिलता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। रायगढ़ यूनियन के संरक्षक सतीश चौबे ने बताया कि आज हमने ईमेल के माध्यम से सुंदरगढ़ के एसपी और कलेक्टर महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया है ज्ञापन में विशेष कर इस बात का उल्लेख किया है कि उड़ीसा में रायगढ़ के गाड़ी मालिकों के साथ भेदभाव और दादागिरी किया जाता है। वही रायगढ़ यूनियन ने आज ड्राइवर की परेशानी को देखते हुए उड़ीसा के वाहन मालिकों के ड्राइवर को यहां पर भोजन करवाया और उसके साथ ही जो गाड़ियां छत्तीसगढ़ में लोड होकर आ रखी हैं उन्हें खाली करने की भी इजाजत दे दी है परंतु खाली करके गाड़ियां छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे जब तक की समस्या का समाधान नहीं हो जाता।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical