जोगी डिपा और चांदनी चौक पुल निर्माण की आहट से प्रभावितों में मचा हड़कंप, केवड़ाबाड़ी सामुदायिक भवन में आयोजित जनसुनवाई में दर्ज कराई आपत्ति
रायगढ़/ शहर के वार्ड क्रमांक7 स्थित दो प्रमुख चांदनी चौक पुल एवं जोगीडीपा पुल के नवनिर्माण को लेकर सेतु विभाग द्वारा स्थानीय केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जिसमें चिन्हांकित प्रभावितों के साथ ही साथ बड़ी संख्या में वार्डवासियों द्वारा उचित मुआवजे और विस्थापन की मांग को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई गई।प्रभावितों की माने तो वे इस क्षेत्र में लगभग 50 वर्षों के अभी अधिक समय से निवास कर रहे है।जहां उनकी निर्मित छोटी दुकानों से ही इनके परिवार का गुजर बशर हो रहा है। ऐसी स्थिति में उचित मुआवजा न मिलने पर उनके समक्ष भारी संकट आन खड़ा होगा।
दोनों पुल निर्माण से 11 प्रभावितों को करोड़ो का मुआवजा
गौरतलब हो कि शहर विकास के दृष्टिगत जहां सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।वही इस कड़ी में चांदनी चौक और जोगी डीपा पुल के भी नवनिर्माण कार्य जाने की बात सामने आ रही हैसूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इसमें जहां चांदनी चौक पुल को डिस्मेंटल कर नवनिर्माण कार्य जाना है।जिसकी चौड़ाई 18 मीटर और 90 मीटर लंबाई होगी।वही जोगी डीपा पुल को बिना तोड़े ही नए जगह पर निर्माण कराया जाना है।जिसकी चौड़ाई 12 मीटर बताई जा रही है।वही चांदनी चौक पुल निर्माण में कुल 9 प्रभावितों को लगभफ 3 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में दिया जाना है।तो वही जोगी डीपा पुल निर्माण से प्रभावित दो लोगों को लगभग 1 करोड़ 84 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।हालिया स्थिति देखे तो दोनों पुल की स्थिति जर्जर हो चुकी है।जिसकी चौड़ाई भी कम होने की वजह से लोगों को इस मार्ग में आयदिन यातायात बाधित की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वर्षों से काबिज लोगों को नहीं मान रहे पात्र
पुल निर्माण के कार्य में जिला प्रशासन के अनुसार महज 11 प्रभावित ही पात्र माने जा रहे है।परन्तु इस पुल निर्माण के साथ ही 100 मीटर लंबी बनाए जाने वाली एप्रोच रोड की जद में और भी कई आशियाने आयेंगे।जिनके द्वारा गुरुवार को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आपत्ति दर्ज कराई गई।परन्तु प्रशासन इन प्रभावितों को पात्र मानने को तैयार नहीं।जिसे लेकर इनका विरोध जनसुनवाई के दौरान देखने को मिला।बहरहाल अब देखना लाजमी होगा कि क्या शासन प्रशासन इन सभी आपत्तिकर्ता प्रभावितों की मांगो पर कोई दिलचस्पी दिखाता है।या फिर बिना इनकी फरियाद सुने एक बार फिर शहर में भूषण तोड़फोड़ की कार्यवाही देखने को मिलेगी।
वर्शन/ पुल निर्माण से कई लोग प्रभावित होंगे जो वहां बीते कई वर्षों से निवासरत है।इनकी जीविका भी प्रभावित होगी।शासन प्रशासन से मांग है कि सभी प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाए।
पार्षद वार्ड क्रमांक 7




