नाली निर्माण पर बढ़ा विवाद, किरोड़ीमल नगर पंचायत के बाशिंदों ने सी एम ओ को सौपा ज्ञापन,
सड़क चौड़ीकरण को बताया जरूरी,नाली निर्माण बंद कराने की रखी मांग
रायगढ़/ सड़क,नाली,पानी और बिजली की स्थिति हर क्षेत्र के विकास की पहचान होती है।परन्तु किरोड़ीमल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 में निर्माण होने वाली का वार्डवासियों द्वारा जमकर विरोध देखने को मिला।जहां नाली निर्माण कार्य को बंद कराने लोगो ने नगर पंचायत सी एम ओ के नाम लिखित ज्ञापन सौंप स्पष्ट नाली की आवश्यकता न होने की बात कहते हुए निर्माण बंद कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग रखी गई है।
निकासी की पहले से व्यवस्था
गौरतलब हो कि नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के कार्ड क्रमांक 2 में चल रहे नाली निर्माण कार्य में बखेड़ा उस वक्त ही शुरू हो गया था जब नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और इंजीनियर मौके पर मेजरमेंट लेने पहुंचे थे।लोगों की माने तो नाली निर्माण कार्य के लिए सड़क के दोनों और की बजाय एक तरफ ही नापजोख की गई।जिस से वार्डवासियों का गुस्सा भड़क उठा।और उन्होंने इस निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया।नगर पंचायत सी एम ओ के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 2 की भूमि उच्च स्तरीय होने की वजह से घरों का गंदे पानी की निकासी पीछे बने नाली से हो जाती है।जिसकी वजह से वार्ड में नाली की आवश्यकता नहीं है।वही वार्डवासियों द्वारा नाली निर्माण कार्य को स्थगित करने की मांग रखते हुए नगर पंचायत के आजाद चौक के सड़क चौड़ीकरण को महत्वपूर्ण बताया है।साथ ही चौड़ीकरण के दौरान मार्ग के दोनों छोर से सामन भूमि नापने की अपील की गई है।
नगर पंचायत में अधिकारी जानकर अंजान
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में शान की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जहां अनियमितताएं देखने को मिलते रहती है।वही दूसरी और यहां शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने का भी खेल शासकीय भूमि की बंदरबाट कर किया जाता रहा है।वही अब वार्ड क्रमांक 2 में चल रहे नाली निर्माण कार्य में नया बखेड़ा देखने को मिल रहा है।ऐसा नहीं है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को योजनाओं एवं विकास कार्यों के बरती जा रही लापरवाही के मामले की जानकारी नहीं होती।बावजूद उनके द्वारा ऐसे मामलों को नजरंदाज किया जाना गड़बड़ी करने वालो के मनोबल को बढ़ावा देता है।




