Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeBlog8 माह में 57 फीसदी आया राजस्व कर, बड़े बकायादारों पर गिरेगी...

8 माह में 57 फीसदी आया राजस्व कर, बड़े बकायादारों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

8 माह में 57 फीसदी आया राजस्व कर, बड़े बकायादारों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज


रायगढ़। लक्ष्य के तुलना में नगर निगम प्रशासन आठ माह में 57 प्रतिशत राजस्व कर वसूल कर कोषायल में जमा की है। इसमें समेकित कर 61 तथा दुकानों का किराया वसूली 96 फीसद तथा जलकर और सम्पति कर आधे में ही है। यह 2547.66 लाख रुपये मांग के विरूद्ध कम है किंतु साल दर साल के आकंड़े से वर्ष 2025-26 का वित्तीय वर्ष निगम प्रशासन के लिए अब तक बेहतर साबित हो रहा है। उधर, शत प्रतिशत राजस्व कर वसूलने के उद्देश्य से निगम प्रशासन बडे बकायादारों पर नकेल कसने की तैयारियों में जुट चुकी है।
गौरतलब है कि लगभग 25 करोड़ की राजस्व मांग वाले निगम के 48 वार्डो में मोहर्रिर के उपर राजस्व कर एकत्रित करने की जिम्मेदारी है। नगर निगम प्रशासन को शहर के 48 वार्ड से विभिन्न मद से करीब पूर्व में 25 करोड़ की राशि कर के रूप में राजस्व कोष में जमा होती है। इस राशि को वसूलने में निगम प्रशासक चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से काफी पिछड़ गया है। ऐसे में निगम अमला अब साल के अंतिम दिनों में सक्रिय हो रहा है, सख्ती बरतते हुए समय पर राजस्व कर अदा नहीं करने वाले पर शिकंजा कसने की कवायद आरंभ करने की तैयारी में जुट गई है। निगम प्रशासन को पहाड़ जैसे राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध 8 माह में क़रीब 1465.45 लाख रूपये वसूली हो पाई है। यह 57 फीसद है। राजस्व लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाने की वजह आगामी चालू वित्तीय वर्ष में आय व्यय का बजट गड़बड़ाना तय है। फिलहाल इस वर्ष लक्ष्य के विरुद्ध आधे से अधिक सफर तय हुआ है, पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अंतिम तीन माह में एड़ी-चोटी का दमखम लगाने वाली है।इसके लिए अभियान चलाए जाने की कवायद भी अब तेज होगी। जिसमे बड़े बकायादारों पर कार्रवाई होगी।
विभिन्न कार्यों के चलते राजस्व वसूली हो रहा प्रभावित
इधर कम वसूली के चक्कर मे कर्मचारियों को अधिकारियों के नाराजगी का दंश झेलना भी पड़ रहा है। कुछ कर्मचारियों द्वारा दबे जुबान विभिन्न कार्यो में संलग्न किए जाने से कार्य प्रभावित होने की बात कह रहे है। एक तरह से देखा जाए तो कर्मचारियों की विभिन्न कार्यों में तैनाती से यह प्रभावित हुआ है जबकि आमजन भी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर राजस्व कर देने में दिलचस्पी नही दिखाते है। जिसमे कर आदायगी में जागरूकता आते ही कार्य बोझ अधिकारी- कर्मचारी का कम होगा, यह कहना गलत नहीं होगा।
शत प्रतिशत राजस्व कर प्राप्त करने के लिए चलेगा सख्त अभियान
नगर निगम की राजस्व वसूली के लिए इस वर्ष आने वाले दिनों में अभियान चलाएगी। जिसमें वसूली सख्ती के साथ होगी। इसके जद में 50 हजार से बड़े बक़ायादार रेडार में रहेंगे। इसके साथ ही दुकान किराया न पटाने वाले कि दुकान को अंतिम अवसर देते हुए आगामी कार्रवाई दुकान आवंटन निरस्त किया जाएगा। फिलहाल इस सख्ती पर जल्द ही आधिकारिक मुहर लग सकती है फिर निगम राजस्व आमला जमीनी स्तर में नजर आएगा।
चालू वर्ष में नगर निगम राजस्व कर की मांग
कर स्रोत- मांग – वसूली
संपति कर -1236.56- 584.97
समेकित कर -196.23-120.54
जल कर -517.74-260.67
दुकान किराया -134.68-130.50
यूजर्स चार्ज – 285.60 -191.92
अन्य 176.85-176.85
योग -2547.66 -1465.45
नोट- 1 अप्रैल से 30 नवंबर 2025 तक की स्थिति में है,यह राशि लाख में है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical