Sunday, July 19, 2026
Google search engine
HomeBlogआंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, 452 शिकायतें दर्ज

आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, 452 शिकायतें दर्ज

आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, 452 शिकायतें दर्ज

दूसरे दिन भी कई इलाकों में नहीं लौटी बिजली,50 शिकायतों का हुआ था निवारण

रायगढ़/ शनिवार की देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, तार टूटकर गिर गए तथा बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर, मीटर खराब हो गए।जिससे शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा।

विद्युत विभाग के शिकायत शाखा के आंकड़ों की माने तो शनिवार को कुल 452 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें बिजली के खंभे टूटने, मीटर जलने, डीओ गिरने, तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।वही शिकायतों की संख्या अचानक बढ़ जाने से विभागीय अमले पर भी दबाव बढ़ गया।हालांकि विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन शिकायतों की संख्या अधिक होने के कारण सुधार कार्य पूरा नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार शिकायत दर्ज होने के अगले दिन तक विभाग महज करीब 50 शिकायतों का ही निराकरण कर पाया था। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों और वार्डों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।रविवार को भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार दोपहर 12 बजे तक पुरानी शिकायतों की पुनरावृत्ति के साथ-साथ नई समस्याओं को मिलाकर 31 नई शिकायतें और दर्ज की जा चुकी थीं। कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने बार-बार बिजली गुल होने, लो-वोल्टेज तथा फॉल्ट सुधार में देरी की शिकायत की।

इन क्षेत्रों में बाधित रही विद्युत आपूर्ति

आंधी-तूफान के बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।जिनमें कोतरा रोड अटल आवास,बंदे अली फातमी नगर,सोनिया नगर,, पंजरीप्लाट क्षेत्र,गांधी गंज, दरोगापारा, अमलीभौना एवं आसपास का क्षेत्र,रामभाठा हॉस्पिटल गली,अशोक विहार कॉलोनी,बोइरदादर, श्याम निवास क्षेत्र,कौहाकुंडा क्षेत्र-2 पार्क के पास,ढिमरापुर पुरानी बस्ती क्षेत्र, रुक्मणी विहार,मस्त गली,धांगर डीपा,मधुबन पारा,गोशाला रोड,मंगलम विहार कॉलोनी, चांदनी चौक,अंबेडकर चौक के समीप का इलाका,पुरानी बस्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र, मधुबन पारा एवं बाँझिन पाली मार्ग, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र, वार्ड क्रमांक-26 क्षेत्र,वार्ड क्रमांक-12 ,बावली कुआं क्षेत्र शामिल है।जहां बिजली लाइन टूटने विद्युत पोल क्षतिग्रस्त ,डीओ गिरने और मीटर जलने के साथ ट्रांसफार्मर और लाइन फाल्ट की शिकायतें मिली थी।जहां कई शिकायतों में सुधार कार्य अब भी बाकी है।

सुधार गति धीमी

विद्युत विभाग के लगातार बढ़ रही शिकायती आंकड़ों के लिहाज सेवसुधार कार्य बमुश्किल 15 प्रतिशत ही पूरा होते नजर आ रहा है।यही कारण है कि 452 शिकायतों में 50 ही समाधान किए जा सके है। इसे विभाग मे सुधारकर्मियों की कमी कहे या फिर विभागीय उदासीनता जिसकी वजह से विद्युत उपभोक्ता विभागीय दफ्तर के चक्कर लगाने मजबूर नजर आ रहे है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical