Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeBlogसपा सेंटर की आड़ मे अनैतिक कार्यो को दिया जा रहा है...

सपा सेंटर की आड़ मे अनैतिक कार्यो को दिया जा रहा है अंजाम

11 जून रायगढ़, सर्व नाई समाज रायगढ़ अध्यक्ष तारा श्रीवास व रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजुला त्रिपाठी की अगुवाई में दोनों ही संगठित टीम ने आज पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के कार्यालय पहुंच कर एस एस पी शशि मोहन सिंह की कुशल कार्यशैली के लिए उन्हें बधाई दी व साथ ही ज्ञापन के माध्यम से अपनी कारोबारी पीड़ा व्यक्त करते हुवे बताया कि उनके रोजगार पर इन दिनों भारी संकट आ रही है जहां लोग यूपी झारखंड से लोंगो को कारीगरी के नाम पर लाकर बसा रहे व आने वाले समय मे बांग्लादेशी घुसपैठ भी होने की आशंका भी उन्होंने जताई है इस पर सभी सेलून स्पा संचालको और स्टाफ की आई डी की जांच करने की बात उन्होंने ने ज्ञापन के माध्यम से की है ।
साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि कि सपा सेंटर की आड़ मे अनैतिक कार्यो को भी अंजाम दिया जा रहा है जिससे कि उनका कारोबार बदनाम हो रहा है ऐसे स्पा सेंटर बंद करवाने की मांग की है साथ ही यूनिसेक्स सलूनो को बंद करवाने की मांग भी करते हुवे रात्रि 10 बजे सभी सेलून पार्लर सख्ती के साथ बंद करवाने व 10 बजे के पश्चात खुले सेलून पार्लरों के संचालकों पर कठोर कार्यवाही की मांग पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी ।

क्या कहते हैं तारा श्रीवास
हमें बड़ा अचरज होता है कि आज के महंगाई के इस परिवेश में जहाँ हमारे जाती भाई परिवार पोषण खर्च वहन के पश्चात पांच से दस हजार का किराया चुकता करने में असमर्थ हो रहे वहाँ बाहरी लोग तीस से चालीस हजार का किराया भाड़ा एकदम आराम से देते है ये जांच का विषय है ?
सभी सेलून पार्लर स्पा सेंटर के संचालक अपने दिमाग मे ये बात भली भांति बैठा ले अब दुकाने रात्रि 10 बजे के बाद नही खुलेंगी और सप्ताह में एक दिन मंगलवार को वर्करों को छुट्टी के साथ अपनी अपनी दुकानों को बंद रखना होगा सफाई चल रही है के किस्से कहानियां आप लोंगो की नही सुनी जाएंगी ।

क्या कहती है मंजुला त्रिपाठी

सभी महिला ब्यूटी पार्लरों को रात्रि 9 बजे पश्चात बंद करने का सहयोग करना होगा साथ ही गैर रजिस्टर्ड बैनर के तले निजी जगहों पर सेमिनार के आड़ में हो रहे अवैध उगाही अनावश्यक पुरुष स्त्री के जमावड़े को बंद करे अन्यथा इसकी लिखित शिकायत की जाएगी ।
यूनिसेक्स सेलून पार्लरों और स्पा सेंटर को बंद करवाने की मांग हमने की है अगर समय रहते इन सब चीजों पर अंकुश नही लगेगा तो हम उग्र आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे ।

इनकी रही उपस्तिथि

तारा श्रीवास, मंजुला त्रिपाठी, अमित,उपेंद्र, संतोष श्रीवास, बंटी , खगेश, राजू ,लाला, महेश, रामनाथ, सुनील, नंदू, लगन, विजय,भोजराम, सुनील,सन्तोष, बबलू,।
ज्योति, प्रियंका, रोहिणी, बबिता,रंजन, सुमित्रा, ममता, शीतल।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical