HomeBlogमाँ दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्रभक्ति गीतों...

माँ दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र
भक्ति गीतों और डांडिया नृत्य से बच्चों ने बांधा समां

माँ दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र
भक्ति गीतों और डांडिया नृत्य से बच्चों ने बांधा समां


रायगढ़। किण्डर वैली प्ले स्कूल में नवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्ले ग्रुप, नर्सरी, पीपी-1 और पीपी-2 के नन्हे विद्यार्थी रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में स्कूल पहुँचे। बालिकाएँ लाल-सफेद साड़ी में और बालक कुर्ता-धोती में नज़र आए। कुछ बच्चे डांडिया ड्रेस में भी सजकर आए। कार्यक्रम में एक बालिका माँ दुर्गा के स्वरूप में मुकुट और त्रिशूल के साथ पहुँची और सबके आकर्षण का केंद्र रही।


पूरे परिसर को नवरात्रि के अनुरूप सजाया गया था। गेंदे के फूलों की झालर, हरे पत्तों और सफेद पंखुड़ियों की सजावट के बीच माँ दुर्गा का चित्र और कलश स्थापित किया गया था। रंग-बिरंगी झंडियों और फूलों से सजी छतरी ने भी माहौल को उत्सवमय बना दिया। एक सजावटी कमल पर माँ दुर्गा के शक्ति, साहस, करुणा, भक्ति, ज्ञान और पवित्रता जैसे गुण दर्शाए गए थे, जिनसे बच्चों को परिचित कराया गया।


बच्चों ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के महत्व को जाना और भक्ति गीतों, गरबा तथा डांडिया नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। हाथों में डांडिया लिए नन्हे कलाकारों की जोड़ियों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों को नवरात्रि की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के बारे में भी बताया गया। पूरे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।


कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की डायरेक्टर रीनू मैम, कोऑर्डिनेटर नम्रता चौहान मैम, शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति जागरूक करना था। आयोजन का समापन बच्चों के उत्साह और खुशियों के साथ हुआ।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

बिजली की आंख मिचौली व लो वोल्टेज से त्रस्त आधा दर्जन गांव

बिजली की आंख मिचौली व लो वोल्टेज से त्रस्त आधा दर्जन गांव , आम जन जीवन प्रभावित, फसलों को मिल नहीं रहा पानी लोड़ाझर...