Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeBlogबाबा भिक्षुक राम जी के महानिर्वाण पर समाधि स्थल पहुंचे बाबा प्रियदर्शी...

बाबा भिक्षुक राम जी के महानिर्वाण पर समाधि स्थल पहुंचे बाबा प्रियदर्शी रामजी

बाबा भिक्षुक राम जी के महानिर्वाण पर समाधि स्थल पहुंचे बाबा प्रियदर्शी रामजी

रायगढ़ :- अघोरेश्वर भगवान राम के शिष्य भिक्षुक राम के महानिर्वाण दिवस पर आज अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के पीठाधीश्वर पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी गौशाला स्थित मंदिर उनकी समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर वहां मौजूद शहर के गणमान्य लोगों को आर्शीवाद दिया। बाबा भिक्षुक राम को परम पूज्य अघोरेश्वर का सानिध्य हासिल रहा। भिक्षुक राम जी ने पूज्य अघोरेश्वर के सानिध्य में आत्मसाक्षात्कार हासिल किया। भिक्षुक राम जी साधना के दौरान बहुत सी जगहों पर भ्रमण पर रहे। रायगढ़ आगमन के दौरान उनके आग्रह पर गौशाला पारा पुलिस लाइन में छोटी कुटिया का निर्माण किया गया। यही पर पूज्यश्री ने साधना करते हुए सिद्धियों को हासिल किया जब परम पूज्य भिक्षुक बाबा के गुरुदेव परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम का महानिर्वाण हुआ उस समय भिक्षुक राम बनारस में थे। अघोरेश्वर के महा निर्माण के पश्चात 25 दिसंबर 1992 को उन्होंने जल समाधि ग्रहण कर ली पूज्य बाबा का निर्देश पर उनके पार्थिव शरीर को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। उनकी स्मृति रायगढ़ में एक समाधि स्थल का निर्माण कराया गया। प्रति वर्ष 25 दिसंबर के दिन उनके महानिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है यहां बाबा प्रियदर्शी राम का आगमन होता है और समाधि स्थल पर आस पास से आए श्रद्धालुओं को दर्शन देते है। उनके द्वारा निर्मित कुटिया आज भी उसी स्थान पर उसी स्वरुप में यथा वत है। समाधि स्थल पर बाबा प्रियदर्शी राम का आगमन प्रातः 10.30 हुआ। भगवान शिव का जला भीषेक के बाद पूज्य पाद ने बाबा भिक्षुक राम जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री साहू सुनील लेन्ध्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सभापति सुभाष पांडे,
कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला पूर्व सभापति सलीम नियारिया पार्षद अशोक यादव,मुकेश कलानोरिया, भाजपा महामंत्री विकास केडिया,भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा,कांग्रेस पार्षद विकास ठेठवार सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने पूज्य बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical