अभिनव के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली,आगरा, मथुरा एवं वृन्दावन का किया शैक्षणिक भ्रमण







पुसौर, तहसील मुख्यालय में स्थित अभिनव विद्या मंदिर हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल पुसौर द्वारा अपने विद्यार्थियों को अध्ययन कराने के मंशा से प्रतिवर्ष पर्यटन स्थल लें जाया जाता है।इसी कड़ी में इस वर्ष कक्षा 12 वीं कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं कृषि संकाय के 70 विद्यार्थियों को 6 दिन का शैक्षणिक भ्रमण नई दिल्ली, आगरा, मथुरा एवं वृन्दावन कराया गया। समिति सदस्यों, पालकों शिक्षकों एवं बच्चों की 110 सदस्यीय टीम 18 दिसम्बर को रायगढ़ मारवाड़ी धर्मशाला पहुंची, जहां समाजसेवी गौतम अग्रवाल ने भोजन एवं रुकने की व्यवस्था की थी। 19.12.25को गोंडवाना एक्सप्रेस से प्रातः 3.20 बजे दल मथुरा हेतु रवाना हुई। मथुरा में गायत्री तपोभूमि में भोजन एवं रुकने की व्यवस्था श्रीमती किरण श्रीवास्तव रायगढ़ एवं गायत्री परिवार मथुरा द्वारा की गई।20.12.25 को बस द्वारा गोवर्धन पर्वत, बरसाना में कीर्ति एवं राधारानी मन्दिर, नंदगांव में नंदभवन देखकर वापस मथुरा आए।21.12.25 को कृष्ण जन्मभूमि, रेवती रमण, गोकुल धाम घुमते हुए आगरा पहुंचे। मेट्रो ट्रेन का आनंद लेते हुए विश्व के आठ आश्चर्य में से एक आश्चर्य आगरा स्थित ताजमहल का भ्रमण कर जानकारी लिए।22.12.25 को मथुरा से वृन्दावन स्थित पागल बाबा मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन टेंपल देखते हुए गौरी गोपाल वृध्दाश्रम में वृध्दजनों से मिलते हुए भोजन करके नई दिल्ली हेतु रवाना हुए। नई दिल्ली में इंडिया गेट का आनंद लेते हुए जनकपुरी स्थित आर्य समाज भवन पहुंचे, जहां स्वामी शांतानंद सरस्वती एवं आर्य समाज द्वारा रुकने एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी।23.12.25 को प्रातः 6.30 बजे शिक्षा प्रद जानकारी देते हुए बच्चों को कुछ ग़लत आचरण छोड़ने हेतु संकल्प करवाया गया।स्वामी शांतानंद सरस्वती द्वारा हवन करवाकर अक्षय कुमार सतपथी एवं श्रीमती सावित्री सतपथी, उमेश कुमार साव एवं श्रीमती तनुजा साव, जगन्नाथ प्रधान एवं श्रीमती सुजाता प्रधान तथा सूर्य प्रकाश साव एवं श्रीमती उषा साव का सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक एवं कैलेण्डर देकर सम्मान किया गया। जलपान करके बस द्वारा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि संबंधी जानकारी लेते हुए दल लोधी रोड स्थित सरोजिनी मार्केट में मार्केटिंग का लुप्त उठाते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आए।24.12.25 को शाम सात बजे पालकों गोवर्धन सा,द्वारा फूल माला से समिति सदस्य एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया। उक्त टूर को सफल बनाने में अध्यक्ष दिलीप पांडेय कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल, प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी,समिति सदस्य जगन्नाथ प्रधान, शिक्षक उमेश कुमार साव, ओमप्रकाश साहू, श्रीमती मंजू लता गुप्ता एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।




