वार्ड नंबर 17 में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया वित मंत्री ओपी चौधरी ने
किरोड़ीमल कॉलोनी हनुमान मंदिर में जाकर ओपी ने माथा टेका
जननेता रोशन लाल को याद करते हुए ओपी चौधरी हुए भावुक, उनके कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें किया नमन
विकास तायल ने किया ओपी के समक्ष भाजपा प्रवेश, अयूब अली को जीत दिलाने हुए संकल्पित
वार्ड नंबर 17 में अयूब के पक्ष में बन रहा है माहौल, चल रही है परिवर्तन की लहर

रायगढ़ / प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक ओपी चौधरी ने वार्ड नंबर 17 के भाजपा प्रत्याशी अयूब अली के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
कार्यालय शुभारंभ के पश्चात किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर ओपी चौधरी ने अयूब अली की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा एवं उन्होंने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार वार्ड में परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई पड़ रही है आप लोग अयूब अली को पार्षद बनाकर भेजिए मैं 50 लाख तक के विकास का कार्य जो आप वार्डवासी लोग तय करेंगे उसी हिसाब से इस विकास कार्य में वह राशि खर्च होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह वार्ड भाजपा नेता गौतम अग्रवाल का गृह वार्ड है और मैं आप लोग से इस बार इस वार्ड में परिवर्तन के लिए, विकास के लिए कमल छाप पर बटन दबाकर भारी बहुमत से अयूब अली को जीताने की अपील करने आया हूं। उन्होंने वहां पर उपस्थित वार्ड नंबर 17 के निवासियों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की।
किरोड़ीमल कॉलोनी मार्ग पर रायगढ़ के पूर्व विधायक जननेता रोशन लाल अग्रवाल के निवास के सामने से गुजरते हुए ओपी चौधरी भावुक हो गए और उन्होंने संबोधन के दौरान जननेता रोशन लाल स्मरण करते हुए उनके कार्यों को याद किया और कहा कि रोशन लाल जी से उन्हें भी बहुत कुछ सीखने को मिला है मैं उन्हें नमन करता हूं यदि आज की राजनीति के दौर में देखा जाए तो रोशन लाल अग्रवाल जी वाकई में जन-जन के हृदय में बसने वाले जननेता थे इसलिए आज पूरा प्रदेश उन्हें जननेता के नाम से संबोधित करता है।
प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी के कार्यों से प्रभावित होते हुए वार्ड नंबर 17 के युवा तायल ने भाजपा प्रवेश किया और भाजपा प्रत्याशी अयुब अली के लिए उनका पूरा परिवार इस बार इस चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य करेगा ऐसा उन्होंने संकल्प किया।




