पहाड़ मंदिर के सामने स्थित किराना दुकान का 15 दिन में दूसरी बार ताला तोड़ने की कोशिश, पेट्रोलिंग पर सवाल
रात्रि में भी वाहनो के साथ लोगो का रहता है आवाजाही, चोर बेखोफ होकर करते रहे ताला तोड़ने का प्रयास
सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी कैद, राड से ताला तोड़ने करते रहे मशक्कत
शहर में इन दिनों लगातार चोरी की वारदात घटित हो रही है। बढ़ते अपराध और आपराधिक घटनाओं से पुलिस की सक्रियता और रात्रि गश्त पेट्रोलिंग सवालों के घेरे में है इस बीच 15 दिन के अंदर चक्रधर नगर पहाड़ मंदिर स्थित किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने थाना आया है। उक्त घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हैं
मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ मंदिर स्थित मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जय बाबा जनरल स्टोर दुकान का संचालन गोल्डी हिंदुजा उम्र 32 साल द्वारा किया जा रहा है।
दुकान संचालक द्वारा रोजना की तरह दुकान खोलने के बाद रविवार रात्रि में बंद कर अपने घर चला गया।इसके पश्चात दूसरे दिन सोमवार सुबह 10 बजे वापस आया तो दुकान के शटर का नजारा देखकर वह भौचक हो गया। ताला टूटा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दबते ही मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ गई। जहां पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई , वही पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर मामले को जांच में ली है। जबकि अच्छी बात यह रहा कि चोरों ने शटर तोड़ने में विफल हो गए। इससे बड़ी आर्थिक नुकसान से दुकान संचालक बच गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
चोरी की वारदात के बाद जब दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पाया कि दुकान में लगे कैमरे में दो चोर रात में करीब दो से ढाई बजे के पास दुकान के पास आए और चोरी करने के लिए राड से दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास करते रहे लेकिन वे विफल रहे। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की वीडियो प्रसारित भी हो गई।
पखवाड़े भर पहले भी हुई थी चोरी का प्रयास
दुकानदार गोल्डी आहूजा ने बताया कि 19 जनवरी की दरमियान रात भी चोरी का प्रयास दुकान में हुआ था। अज्ञात चोर आए थे और चोरी का प्रयास किए थे। हालांकि यह चोरी भी नाकाम रही हैं। पखवाड़े भर में दूसरी बार चोरी होने से क्षेत्र में रहने वाले लोगो मे हड़कंप मचा हुआ है। लोग जान माल और आर्थिक क्षति से सहमे हुए है।
पुलिसिया कार्रवाई नही होने से चोर और आपराधिक तत्व बेख़ौफ़
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से घटनास्थल महज 1 किलोमीटर में मौजूद है। यह क्षेत्र आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यह मुख्य मार्ग में है। यहां से 24 घंटे भारी वाहनों से लेकर लोगो का आवजाही रहता है उद्योगों में भी इसी इलाके से वाहनों की रेलमपेल बनी रहती हैं। इस बीच लगातार चोरी की वारदात से मानो आपराधिक तत्व बेख़ौफ हैं।
किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है। चोर पुलिस को कर रहे खुला चैलेंज कर रहे है।