5 सालों तक गुटीय लड़ाई में उलझे रहे महापौर और सभापति, शहर का विकास हुआ ठप्प
कांग्रेस में प्रत्याशियों का टोटा, इसलिए महापौर पति भी लड़ रहे चुनाव
जनता का विश्वास मुझ पर है, 5 साल के मेरे कार्यकाल में मुझ पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे हैं– जानकी काटजू
जनता नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत से जीताकर ट्रिपल इंजन सरकार की ताकत देखेगी – जीवर्धन चौहान

जनकर्म न्यूज रायगढ़। महापौर बनने के लिए ऐटी चोटी का जोर लगा रहे भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की बयानबाजी जारी है। 5 सालों तक गुटीय लड़ाई में महापौर और सभापति के उलझे रहने से शहर का विकास नहीं होने के आरोप भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन लगा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू खुद को भ्रष्टाचार से मुक्त बताकर जनता का भरोसा दोबारा मिलने की बात जनसंपर्क में कह रही हैं।
विधान सभा में मिली करारी हार और विधायक ओपी चौधरी द्वारा कराए गए विकास कार्यों से कांग्रेस बौखला गई है। गरीबों की समस्याओं को दूर करने भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया। भाजपा के पास प्रत्याशियों का टोटा है इसलिए महापौर को अपने पति को वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी बनाना पड़ा। पांच सालो महापौर सभापति गुटीय लड़ाई में उलझे रहे इसलिए निगम विकास कार्यों से वंचित रहा। उक्त बातें भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने वार्ड नंबर 1,2,3 और पांच में संघन जनसंपर्क के दौरान कही। जीवर्धन चौहान ने कहा कांग्रेस पांच सालों तक निगम विधान सभा के विकास कार्यों का हिसाब नहीं दे पाई।
वहीं महापौर सभापति पांच सालों में किए विकास कार्यों का ब्यौरा नहीं दे पा रहे हैं। जबकि विधायक ओपी चौधरी द्वारा अपनी जीत के बाद हर वार्ड कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी मेरे द्वारा दी जा रही है। लड़ाई झगड़ा वाद-विवाद कांग्रेस की संस्कृति रही है। कांग्रेस इससे आज तक नहीं उबर पाई। पांच सालों की निष्क्रियता का जवाब देने का सही समय आ गया है। जनता हर वार्ड में कांग्रेस को जड़ से खत्म करे तभी विकास के द्वार खुलेंगे । जीवर्धन ने यह विश्वास दिलाया कि वे गरीबों की मूल भूत समस्याओं स्वच्छ जल सड़क बिजली के लिए विशेष ध्यान देंगे ताकि उनकी तरह किसी गरीब को परेशान ना होना पड़े।
अब ट्रिपल इंजन की शक्ति देखेगी जनताः जीवर्धन
भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता ने डबल इंजन सरकार की क्षमता को भली भांति परख लिया है। रायगढ़ विधान सभा विकास कार्यों को देख जनता की पथराई आंखों में चमक आ गई। अब जनता नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत से जीताकर ट्रिपल इंजन सरकार की ताकत देखेगी।
जनता का विश्वास है मुझ पर जानकी काटजू
वार्ड जनसंपर्क कर रही कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू कहती हैं कि मैं धनबल की राजनीति में विश्वास नहीं रखती। साफ सुथरी राजनीति करना सीखी हैं जिसे लोगों ने ही मुझे सिखाया है। 5 साल के मेरे कार्यकाल में मुझ पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे हैं। मैंने सारे कार्य पारदर्शिता से किए हैं यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं रायगढ़ की बहू हूं और यहां जनता का मुझ पर विश्वास है




