HomeBlogजिला अधिवक्ता संघ चुनाव: नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी, 4 नवंबर...

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी, 4 नवंबर को मतदान

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी, 4 नवंबर को मतदान

अध्यक्ष पद के लिए तीन और उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में; 26 अक्टूबर को नाम वापसी, 27 को जारी होगी अंतिम सूची

रायगढ़/ जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 4 नवंबर 2026 को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने और उनकी संवीक्षा (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया 24 अक्टूबर को पूरी कर ली गई। निर्वाचन मंडल द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के बाद विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकनों को स्वीकार कर लिया गया है। अब प्रत्याशियों को नाम वापसी के लिए 26 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद 27 अक्टूबर को चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार तिवारी और शतेन्द्र कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीर क्रांति राय और संजय कुमार शर्मा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) पद के लिए ज्योति किरण भाकल और विमला महंत ने नामांकन किया है।
सचिव पद के लिए जय कुमार मालाकार, कोमल प्रसाद साहू, मेदिनी प्रसाद मिश्रा, संजय कुमार दास और श्रीमती शारदा मुल्तिक (कुलकर्णी) के नामांकन स्वीकार किए गए हैं। सह सचिव पद के लिए मावेश रत्नाकर और प्रेम नारायण भार्गव ने नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुश्री शकुंतला चौहान ने दावेदारी पेश की है।
इसी तरह सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए गोपीराम यादव, ग्रंथालय सचिव पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव और कौशल सिंह राजपूत के नाम सामने आए हैं। कार्यकारिणी सदस्य महिला (आरक्षित) के दो पदों के लिए दीपना निराला, काजल सिंह पैकरा और सोनिया मिश्रा (जे.) ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य अनारक्षित के चार पदों के लिए अहिल्या गुप्ता, प्रीति महंत, प्रवीण कुमार साहू और शकुंतला विश्वकर्मा के नामांकन स्वीकार किए गए हैं।
26 अक्टूबर को नाम वापसी, 27 को अंतिम सूची
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 26 अक्टूबर को अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अक्टूबर को चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सभी की निगाहें 4 नवंबर को होने वाले मतदान पर रहेंगी। जिला अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगी।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर न्यायालय खोलने की घोषणा का विरोध, सारंगढ़ जिला अधिवक्ता संघ ने जताई आपत्ति जिला मुख्यालय की व्यवस्थाएं मजबूत करने की मांग,...