वार्ड नंबर 40 का बिगड़ा चुनावी समीकरण सामान्य महिला होने से ललायित नेताओं की उम्मीद टूटी
बीजेपी से श्याम लाल, अरुण गुरुजी, रविन्द्र भाटिया, अनुपम पाल, राजकुमार त्रिपाठी, जुगनू राठौर, उमेश उपाध्याय तो कांग्रेस से पंकज पटेल ,गौतम महापात्रे की धर्मपत्नी संभावित दावेदार
सभी वर्ग में मतदाता, सामान्य महिला होने से बिगड़ा नेताओं में गुना- भाग

राजनीतिक गलियारों से उड़ती खबरो और चर्चा को वार्ड आरक्षण ने थाम दिया। जिसमें वार्ड नंबर 40 में सामान्य वर्ग की महिला के लिए सुरक्षित रहा है। ऐसे में यहां से
भाजपा के दर्जनों नेता तथा कांग्रेस से वर्तमान परिस्थितियों में एक्का- दुक्का नाम हो सामने आ रहे है जो अपनी धर्मपत्नी को चुनाव के मैदान में उतार सकते है ।
2024 निकाय चुनाव में इस बार भाजपा से रायगढ़ विधायक मंत्री ओपी चौधरी प्रमुख होंगे, टिकट का दारोमदार उनके ही हाथ मे संभवतः होना माना जा रहा है जबकि कांग्रेस से संगठन के साथ नंदेली हाउस प्रमुख रहेगा।इस बीच दोनो ही दलों के नेताओं की आस जगी है। वे दस्तक देने लगे है यह चुनावी कहानी वार्ड नंबर 40 के राजनीतिक कुनबे से निकलकर सामने आ रही हैं। वर्तमान में 40 नंबर वार्ड में निर्दलीय के रूप में श्याम लाल साहू ने 123 मत से कांग्रेस पार्षद पंकज पटेल को पराजय 2019 के चुनाव में किए है। श्याम लाल पहले कांग्रेस में शामिल हुए अब वे भाजपा में है। शुरुआत से ही वे टिकट की रेस में प्रबल है। जबकि उनके समानान्तर
अरुण गुरुजी, रविन्द्र भाटिया, अनुपम पाल, राजकुमार त्रिपाठी, जुगनू राठौर, उमेश उपाध्याय भाजपा से उम्मीदवारी की टकटकी में है। सभी महिला सामान्य होने से संभवतः अपने धर्मपत्नी को या अपने परिवार की किसी महिला सदस्य को चुनाव लड़वा सकते है इसके संकेत मिलने लगे है। कांग्रेस से पंकज पटेल, गौतम महापात्रे का नाम भी वार्ड में उभर रहा है। वे यहां मजबूत स्थिति में पार्टी युवा होने पर उन पर भरोसा भी कर सकती है इससे इनकार नही किया जा सकता है। इन सभी के बीच वार्ड में भाजपा नेताओं की लंबी फेहरिस्त नजर आ रही है जो गाहे-बगाहे चुनावी मैदान में उतरने की मंशा से जनता की नब्ज भी टटोल रहे है। इसके अलावा कमोबेश कांग्रेस की ओर से भी यही हालात है ।
श्याम लाल है तैयार अन्य भाजपा नेता भी दिखा रहे है जोर
इसके इतर 40 के वर्तमान पार्षद श्याम लाल साहू महिला सीट होने पर वे परिवार से उम्मीदवार उतारने की पूरी तैयारी में है। इसी तरह बीजेपी से अरुण गुरुजी, रविन्द्र भाटिया, अनुपम पाल, राजकुमार त्रिपाठी, जुगनू राठौर, उमेश उपाध्याय अन्य का नाम भी इस चुनावी समर में अपने परिवार के महिला सदस्य को उतारने की तैयारी में लग रहे है। सभी नेता अपने अपने स्तर में जोर लगा रहे है ताकि टिकट उनके झोली में आ सके।
सभी वर्ग में मतदाता, सामान्य महिला होने से बिगड़ा नेताओं में गुना- भाग
इस वार्ड में सामान्य तथा ओबीसी मतदाताओं की बहुलता है। यही वजह है रहा कि 2018 में यह वार्ड 40 ओबीसी महिला पुरूष वर्ग के लिए आरक्षित थी, 2024 निकाय चुनाव में दोनो वार्ड में परिसिमन से बड़ा उलटफेर होने का अनुमान था यह साबित भी आरक्षण चक्र से हुआ है।
ऐसे में सामान्य वर्ग महिला होने से राजनीतिक विश्लेषक यहां कई तरह कयास और संभावना को बयां कर रहे हैं। मानो नेताओं से लेकर इनके गुना भाग में काफी हद तक असमंजस की स्थिति बन रही है।
दोनों वार्ड की ऐसे है भगौलिक स्थिति
40 वार्ड नंबर अनुपूर्णा गली, बी के पाल मूर्तिकार रामु सेठ के दुकान के बगल से शुरुआत होती है। मानो यह 39 वार्ड का बार्डर है। इस वार्ड में अंबडेकर आवास, सोनिया नगर मोहल्ला, एकता गजानंद पुरम, सीएसईबी कालोनी, रुक्मिणी विहार , मोदी पारा, कोतरा रोड सावित्री नगर,प्रमुख क्षेत्र है। इसमें अंबेडकर आवास सोनिया नगर के मतदाताओं की भूमिका जीत में सबसे महत्वपूर्ण रहती है। वार्ड में शिक्षित वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इन्हें साधने में दोनों पार्टी संभवतः ताकत झोंक सकते है।
2019 चुनाव परिणाम
3200 सौ मतदाता
5670 आबादी
603 श्याम लाल साहू ( निर्दलीय )
480 पंकज पटेल ( कांग्रेस )
श्याम लाल साहू 123 मत विजयी




