Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlog40 साल से भाजपा के लिए समर्पित भाजपा नेता विजय अग्रवाल ने...

40 साल से भाजपा के लिए समर्पित भाजपा नेता विजय अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष के समक्ष की दावेदारी

40 साल से भाजपा के लिए समर्पित भाजपा नेता विजय अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष के समक्ष की दावेदारी

पार्टी शीर्ष नेतृत्व मुझ पर भरोसा जताती है तो जनता के आशीर्वाद से धरमजगढ नगर पंचायत पर फहरा सकता हूं बीजेपी की विजयी पताका

नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है, चुनाव की तिथि अब काफी नजदीक आने को है,ऐसे में धरमजयगढ़ नगर अध्यक्ष पद को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टी से नेताओं की दावेदारी एक एक कर खुलकर सामने आने लगी है।पार्टी से टिकट की मांग को लेकर नेताओं के बीच गहमा गहमी का माहौल दिख रहा है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व भी चाहती है कि ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया जाए जो अनुभवी हो जिसकी पकड़ जनता के बीच अच्छी हो,ताकि निकाय चुनाव में जीत की राह आसान हो। ऐसे में नगर के मिलनसार , प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी विजय अग्रवाल ने नगर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू जी के हाथों टिकट के लिए आवेदन सौंप कर अध्यक्ष सीट पर चुनाव लड़ने की पुरजोर दावेदारी पेश की है।

बता दें विजय अग्रवाल भाजपा में एक सशक्त चेहरा हैं, जो की पार्टी में विगत 40 वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।ये राजनीति में काफी लंबा अनुभव रखते हैं, सफल रणनीतिकार, अच्छे सलाहकार माने जाते हैं, और बीजेपी में विभिन्न पदों पर रहते हुए इन्होंने पूरी निष्ठा और सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।जिससे पार्टी में इनकी एक अलग पहचान है।

नगर की जनता के बीच एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में इनकी बेहतर छवि है। विजय अग्रवाल नगर पंचायत के पूर्व पार्षद और पूर्व एल्डरमैन भी रह चुके हैं, इसलिए ये वार्ड में जनता की परेशानियों को काफी करीब से समझते हैं और लोगों की परेशानियों का समाधान करने प्रयासरत भी रहते हैं। नगर के हर वर्ग में इनकी गहरी पैठ है, स्थानीय लोगों के सुख दुख में हमेशा स्वस्फूर्त शरीक रहते हैं, जनहित के मुद्दों को शासन प्रशासन के समक्ष बेबाकी से रखने में आगे रहते हैं। विजय अग्रवाल अपने समाज का भी बेहतर प्रतिनिधित्व करते हैं,और सर्वे भवन्तु सुखीनाःऔर सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर चलते हैं।यही सब वजह है कि नगर की आम जनता इन्हें अपना हितैषी मानती है।

पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी होती है।चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव पार्टी आलाकमान ने इन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है,उसे इन्होंने तन मन धन से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।इन मायनों में यदि भाजपा शीर्ष नेतृत्व इन पर भरोसा जताती है, तो विजय अग्रवाल अध्यक्ष पद पर विजय का परचम लहरा सकते हैं।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical