Friday, February 27, 2026
Google search engine
HomeBlogअवैध रेत के परिवहन ने फिर ली एक युवक की जान

अवैध रेत के परिवहन ने फिर ली एक युवक की जान

अवैध रेत के परिवहन ने फिर ली एक युवक की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,मुआवजे की रखी मांग

रायगढ़/ बुधवार की रात धनागर मार्ग में अवैध रेत का परिवहन कर रहे भारी वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल दर्द से तड़पते युवक ने दम तोड़ दिया।जहां मौके पर मौजूद वाहन मालिक द्वारा घायल की युवक की सुध लेने की छोड़ क्षतिग्रस्त वाहन में दिलचस्पी दिखाई गई।यह आरोप मृतक के परिजनों द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से लगाया गया है।वही इस मामले को लेकर दूसरे दिन सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया।मौके पर मौजूद जिला प्रशासन की टीम के समझाइश उपरांत ही जाम खत्म हो सका।घटना में मृतक के परिजनों को 25 हजार तत्काल सहायता राशि के साथ ही 60 हजार रुपए का मुआवजा प्रदान किया गया है।वही जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।जिसे संभालने मौके पर पुलिस की टीम मौजूद रही।

रेत के अवैध परिवहन पर छूट का लगाया आरोप

गौरतलब हो कि घटना बुधवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है।जहां ग्राम केकराभाट निवासी गुलशन बंजारे रायगढ़ से काम कर वापस घर की और लौट रहा था।जहां धनागर चौक के समीप रेत से भरी एक अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।वही इस घटना में रेत से भरी भारी वाहन भी पलट गई।घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है वही घटना को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन पर देर रात भारी वाहनों को अवैध रेत परिवहन की छूट देने का आरोप लगाया गया है।उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग खानापूर्ति के लिए महज ट्रेक्टर जैसे वाहनों पर ही कार्यवाही कर रसूखदारों को छूट प्रदान करती है।वही इस मामले में जब घटना के दूसरे दिन दोपहर 2 बजे कोतरा रोड थाना में दुर्घटना ग्रस्त वाहन की फिटनेस सहित अन्य दस्तावेजी जानकारी मांगने पर अनभिज्ञता दिखाई गई।घटना उपरांत जहां वाहनों के दस्तावेजी जांच महत्वपूर्ण होती है।वही दूसरे दिन भी जानकारी का न होना समझ से परे है।जो लापरवाही की और इशारा करती है।

कब थमेगा अवैध रेत का परिवहन

कोतरा रोड धनागर मार्ग में अवैध रेत का परिवहन लंबे समय से चला आ रहा है।जिला प्रशासन की टीम अवैध परिवहन को लेकर गाहे बागाहे कार्यवाही तो करती है।परन्तु यह शिकंजा ट्रैक्टर चालकों तक ही आकर सिमट जाता है।वही अब भारी वाहन दिन की बजाय देर रात रेत का धड़ल्ले से परिवहन कर रहे है।जिनके पास न तो कोई वैध दस्तावेज होते है और न ही रॉयल्टी पर्ची मौजूद होती है।वही इन भरी वाहनों की तेज रफ्तार से हमेशा ही इस मार्ग में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।वही रात में चल रहे इस अवैध रेत परिवहन में मिली छूट का ही नतीजा है कि जहां आज एक घर का चिराग बुझ गया।बहरहाल देखना लाजमी होगा कि क्या इस घटना के बाद जिला प्रशासन अवैध रेत परिवहनकर्ताओं पर कार्यवाही की गाज गिराएगा या फिर बात मुआवजे पर ही आकर खत्म हो जाएगी।

वर्शन/ जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भारी वाहनों को अवैध रेत परिवहन करने की खुली छूट दी जा रही है। कार्यवाही में बड़े वाहनों को छूट और छोटे वाहनों की धरपकड़ की जाती है।शासन प्रशासन से इस पर रोक लगाने के साथ ही सड़क के दोनों और मौजूद गड्ढों की पिचिंग सहित सड़कों पर नियमत खिंची जाने वाली पट्टी के संबंध में भी चर्चा की गई।

नरेश पटेल – भाजपा नेता

वर्शन/ दुर्घटना देर रात साढ़े 9 बजे की है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में युवक लगभग डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा।जिसे अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके पर मौजूद वाहन मालिक अपने क्षतिग्रस्त वाहन की क्षति का आंकलन कर रहा था।यदि समय पर घायल को उपचार मिल जाता तो उसकी मृत्यु न होती।

छाया बंजारे- सरपंच ग्राम केकराभाट

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical