घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष शीलू चौधरी, उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी का 100 साथियों के साथ भाजपा प्रवेश!
घरघोड़ा नगर के विकास को ले कर नरेश पंडा ने की पहल
मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर होगा भव्य कार्यक्रम

घरघोड़ा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीलू चौधरी एवं कांग्रेस पार्टी से उपाध्यक्ष नगर पंचायत अमित त्रिपाठी का बहुत ही जल्दी अपने 100 साथियों के साथ भाजपा प्रवेश की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।
विगत दिनों पूरे प्रदेश में नगरी निकाय के चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें की घरघोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार सिल्लू चौधरी ने अध्यक्ष का ताज अपने नाम किया है वहीं भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा होते हुए भी क्रॉस वोटिंग करते हुए कुछ भाजपा के जयचंदो ने कांग्रेस उम्मीदवार अमित त्रिपाठी के पक्ष में मतदान कर उनके नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनने का मार्ग प्रशस्त किया था।
अभी इस जीत की स्याही सूख भी नहीं पाई है और खबर है कि भाजपा की पूर्व नेत्री अंकिता चौधरी ने घरघोड़ा भाजपा के दिग्गज नेता सांसद के खासमखास नरेश पंडा के साथ के साथ मिलकर सीधे राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क किया है और बड़े नेताओं के पूर्ण आश्वासन के बाद घरघोड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित उनके लगभग 100 कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं और प्रदेश भाजपा संगठन से उन्हें हरी झंडी भी मिल चुकी है बहुत ही जल्द भारतीय जनता पार्टी संगठन में उन्हें प्रवेश मिल जाएगा।
इस विषय पर जब हमारे सूत्रों ने नरेश पंडा से जानना चाहा कि क्या घरघोड़ा में नगर पंचायत पर भगवा लहराने की तैयारी है तो उन्होंने कहा कि नगर विकास के लिए जो भी संभव होगा वह कार्य किया जाएगा क्योंकि घरघोड़ा सांसद का गृह क्षेत्र है और भारतीय जनता पार्टी घरघोड़ा विकास को लेकर काफी गंभीर है जिससे कि इन बातों को बल मिलता है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी 2 से 3 दिनों में घरघोड़ा नगर पंचायत भगवामय नजर आएगा। हो. स.




