कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाये गए युवा नेता आशीष जायसवाल
राकेश पांडे को बनाया गया प्रदेश महासचिव

काफी लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटी को अपने नए अध्यक्ष का इंतजार था क्योंकि विकास समय संपन्न हुए विधानसभा लोकसभा एवं नगरी निकाय पंचायत चुनाव में रायगढ़ में चारों खाने चित कांग्रेस निराशा के भंवर में में समाते जा रही थी और कार्यकर्ताओं का भी मनोबल काफी कमजोर नजर आ रहा था क्योंकि सभापति चुनाव में 12 में से दो पार्षद बीजेपी के पक्ष में वोट कर दिए और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी देखते रह गए इन सबको देखते हुए प्रदेश कांग्रेस में तत्काल एक्शन लेते हुए हमेशा मुखरता से कांग्रेस के लिए झंडा उठाने वाले कांग्रेस के दमदार और अनुशासित सिपाही आशीष जायसवाल को जिला कांग्रेस कमेटी की बागडोर सौंप दी है उनके जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार है अभी कुछ दिनों पहले कांग्रेस की नीतियों को लेकर आशीष जायसवाल काफी आक्रामक मुद्दा में सोशल मीडिया पर अपनी बात के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम जनता की और अपना ध्यान आकर्षण कर रहे थे और उन्हें फायर ब्रांड नेता के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह गलत बातों का मुखरता से विरोध करते हैं। आशीष जायसवाल की नियुक्ति से उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अब फिर एक बार नए सिरे से कांग्रेस को मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका में सड़क पर उतरकर सत्ता पक्ष की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए अपनी कमर कस कर तैयारी कर ली है।
जहां एक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल को बनाया गया है तो वहीं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव के तौर पर युवा फायर ब्रांड नेता राकेश पांडे की नियुक्ति की गई है। इन दोनों नेताओं की नियुक्ति से सुस्त पड़ी कांग्रेस में फिर से एक बार नहीं ऊर्जा का संचार हुआ है। चाहे कांग्रेस सत्ता पक्ष में रही हो या विपक्ष में दोनों ही भूमिकाओं में इन दोनों युवा नेताओं की भागीदारी और सक्रियता की चर्चा गांव गली से लेकर प्रदेश तक रहती है। हो. स.




