उद्योगों से बढ़ते प्रदूषण को लेकर होगी अब जवाबदारी तय
रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण के लिए विशेष सीमित का हुआ गठन, बढ़ते जन आक्रोश को देखते हुए लिया गया निर्णय, देना होगा उद्योगपतियो को जवाब
समिति में एक आई एस, पर्यावरण अधिकारी सहित मुकेश जैन, सुभाष पांडे, जयंत बोहिदार ,अनिल चीकू, आनंद शर्मा (पत्रकार) को किया गया शामिल

रायगढ़ जिले में जिस गति से कोयला खदानें एवं उद्योग संचालित हुए हैं उसे दुगनी गति से पूरा जिला भारी प्रदूषण की चपेट में आ चुका है । रोजाना होते सड़क हादसे, बढ़ती हुई गंभीर बीमारियां एवं जल, वायु और भूमि पर अंगद की पांव की तरह प्रदूषण अपने पैर जमा चुका है, जिसे लेकर अब रायगढ़ जिले के निवासियों में भय और आक्रोश दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है।
बढ़ते हुए जन आक्रोश को देखते हुए सरकार ने रायगढ़ जिले के एक आईएएस अधिकारी, जिला पर्यावरण अधिकारी सहित 5 सदस्य की एक कमेटी गठित की है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा गठित समिति में मुकेश जैन, सुभाष पांडे, जयंत बोहिदर, अनिल अग्रवाल चीकू, आनंद शर्मा पत्रकार को सदस्य बनाया जा सकता है। समिति को इसमें कुछ विशेष अधिकार दिया गया है। समिति इसमें 4 सदस्यों की संख्या अपनी बैठक में यदि आवश्यकता हो तो बढ़ा सकती है। समिति की हर तीन माह में बैठक होगी। समिति को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी समय किसी भी उद्योग में जाकर जांच कर सकती हैं । समिति द्वारा बैठक में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बुलाकर उनसे जवाब तलब किया जाएगा एवं समिति उद्योगों को कारण बताओं नोटिस जारी करके लिखित में जवाब मांग सकती है और जुर्माना लगा सकती है परंतु यदि जुर्माने के बाद भी उद्योगपति प्रदूषण पर लगाम नहीं लगाते हैं तो समिति जिला कलेक्टर को बैठक की संपूर्ण कार्यवाही की रिपोर्ट सौंपकर तालाबंदी की कार्यवाही के लिए प्रेषित कर सकती है।
बढ़ते पर्यावरण को लेकर शासन द्वारा गठित इस समिति से जिले वासियों को अब जिले में फैलते प्रदूषण पर लगाम लगने की कुछ उम्मीद जगी है। हो. स.




