HomeBlogलोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ : सिंदूर पार्क से गांधी चौक तक...

लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ : सिंदूर पार्क से गांधी चौक तक भाजपा की हुंकार, जोशीले नारों से गूंजा शहर – “ना शोर से ना जोर से, देश चलेगा वोट से”

लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ : सिंदूर पार्क से गांधी चौक तक भाजपा की हुंकार, जोशीले नारों से गूंजा शहर – “ना शोर से ना जोर से, देश चलेगा वोट से”

रायगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान लोकतंत्र बचाओ  अराजकता हटाओ के तहत आज  रायगढ़ में भव्य पदयात्रा निकाली गई। सिंदूर पार्क से शुरू हुई यह पदयात्रा
सिंदूर पार्क,सिल्वर पैलेस,गौरीशंकर मंदिर,सुभाष चौक,गद्दी चौक,हंडी चौक,घड़ी चौक,सत्तीगुड़ी चौक,स्टेशन चौक होते गांधी प्रतिमा के पास समाप्त हुई। पूरे रास्ते “ना शोर से ना जोर से, देश चलेगा वोट से” के जोशीले नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। पदयात्रा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने की। इस दौरान राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राधेश्याम राठिया, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही, कमल गर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान महामंत्री विकास केडिया जतिन साव उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला –

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल* ने कहा – “कांग्रेस जो आज प्रदर्शन कर रही है, वह देश के लिए नहीं, बल्कि गांधी परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए कर रही है। कांग्रेस के पास न मुद्दा है, न नेतृत्व, इसलिए वह अराजकता फैलाना चाहती है।”

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा – “भाजपा ने 2 सीटों से पूर्ण बहुमत तक का सफर तय किया है। बतौर विपक्ष भाजपा ने कभी भी देश में अराजक माहौल नहीं बनाया। लेकिन कांग्रेस लगातार हार की वजह से हताश हो चुकी है। राहुल गांधी को हार की जिम्मेदारी से बचाने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर मिथ्या आरोप लगा रही है।”

सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा – “मोदी जी के नेतृत्व में भारत की साख विश्व में बड़ी है। अभी चार राज्यों के विधान परिषद चुनाव में भी कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस हार का आत्मचिंतन करने की बजाय देश में अराजक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। इसलिए भाजपा इस पदयात्रा के जरिए देश को अराजक माहौल से बचाना चाहती है, जिससे लोकतंत्र सुरक्षित रहे।” उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र विरोधी चेहरा पुराना है।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा – “विपक्ष विदेशी ताकत पाकर देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। देश की जनता कांग्रेस के नापाक इरादों को समझ चुकी है। देश के नेतृत्व मजबूत एवं सुरक्षित हाथों में है। कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है और कांग्रेस गद्दी शाही मानसिकता से नहीं उबर पा रही।

भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा – “यह पदयात्रा देश का लोकतंत्र बचाने के लिए है, साथ ही कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे अराजकतापूर्ण माहौल से देश को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा आम जनता को मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। मोदी जी के 25 सालों के सार्वजनिक जीवन का भी जिक्र किया।

खरसिया नपा अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा – “कांग्रेस चुनाव परिणाम से हताश हो चुकी है और अपनी संभावित हार को देख वोट चोरी का मिथ्या आरोप लगा रही है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल समझ चुके हैं कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।”

ओपी चौधरी ने लगवाया जोशीला नारा – कांग्रेस एक ही रॉकेट को बार-बार लॉन्च करना चाहती है

कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी* ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नारा लगवाया -ना शोर से ना जोर से, देश चलेगा वोट से”।
लउन्होंने कहा -कांग्रेस हताश हो चुकी है और मोदी जी के नेतृत्व में देश की बढ़ती साख को लेकर चिंतित है। कांग्रेस एक ही रॉकेट को बार-बार लॉन्च करना चाहती है, लेकिन देश की जनता हर बार उसे नकार देती है। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कैद कर दिया था, लेकिन भाजपा अब लोकतंत्र को बचाना चाहती है और देश को दोबारा अराजक माहौल से बचाना चाहती है। आज की पदयात्रा यही संदेश देने के लिए निकाली गई है।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…. वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले – कांग्रेस देश को बांग्लादेश और फ्रांस बनाना चाहती है

रायगढ़ :- बतौर विपक्ष कांग्रेस की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए ओपी चौधरी ने रैली के समापन के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में  बांग्लादेश या फ्रांस जैसी स्थिति पैदा करना चाहती है। कांग्रेस के इस प्रयास को लोकतंत्र को कमजोर करने की  कोशिशे बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा भाजपा इसका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। लोकतंत्र को बचाने और अराजकता का माहौल खत्म करने का संदेश देने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने एक रैली निकाली है इस तरह के आयोजन भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में आयोजित कर रही है।  वित्त मंत्री ने कहा कि आज की इस रैली की शुरुआत सिंदूर पार्क से हुई और महात्मा गांधी जी को माला पहनाते हुए इसका समापन किया गया है। राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए ओपी ने कहा  गांधी सरनेम चोरी कर परिवारवाद चला रहे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ओपी चौधरी ने कहा – “मैं आदरणीय गांधी जी से प्रार्थना करता हूं कि राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें। उनका सरनेम चोरी करके ये लोग परिवारवाद चलाना चाहते हैं। गांधी जी का सरनेम चोरी करके राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा पता नहीं जो भी, ये लोग अब अपना परिवारवाद चलाना चाहते हैं और ये लोकतंत्र के लिए खतरा है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता सब समझती है। एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में देश लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अराजकता फैलाकर देश को अस्थिर करना चाहती है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस अराजकता के खिलाफ सड़क पर उतरकर लोकतंत्र की रक्षा करेगा।  लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान के तहत आज रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य रैली के बाद वित्त मंत्री मीडिया से चर्चा कर रहे थे।  सिंदूर पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह रैली गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। रैली में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी विशेष रूप से शामिल हुए।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमनराष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के...