Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlogखरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार संजय अग्रवाल

खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार संजय अग्रवाल

खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार संजय अग्रवाल
खरसिया। संजय अग्रवाल वल्द स्व. श्री बाबूलाल अग्रवाल खरसिया शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, व्यापारी वर्ग से आते है। शांत हंसमुख, मिलनसार, समाजसेवी, साफ सुथरी छबि के व्यक्ति है। दवाई दुकान के व्यवसाय से समाज सेवा व आर्थिक, कमजोर, जरूरतमंद को निशुल्क दवा देकर समाज व खरसिया अंचल में उनकी अपनी एक स्वच्छ व साफ सुथरी छबि है। इनके पिता बाबूलाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खरसिया शहर के संस्थापक एवं विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के भी संस्थापक रहे है। उनके द्वारा अपने कार्यकाल में आरएसएस की खरसिया शाखा को एक नई उचाईयों तक पहुंचाया और उनकी मेहनत का प्रतिफल है कि आज भी खरसिया शाखा एक मजबूत शाखा है। श्री बाबूलाल ने आरएसएस के होने के कारण 1975 की त्रासदी भी झेला है। उस समय उन्हें मीसाबंदी में जेल भी जाना पड़ा किंतु वे आरएसएस प्रेम व कर्तव्यपथ से कभी पीछे नहीं हटे। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके पुत्र संजय अग्रवाल द्वारा हमेशा आरएसएस के मूल्यों से जुड़े रहे व समाज सेवा करना अपना प्रथम कर्तव्य समझते है। स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में उनका नाम भाजपा उम्मीदवार के रूप में आने से निश्चित ही भाजपा के लिये और खरसिया शहरवासियों के लिये गौरव की बात है। यदि भाजपा इन्हें टिकट देकर चुनाव लडऩे का अवसर देती है तो में निश्चित रूप से भाजपा को सकारात्मक परिणाम मिलेगी। इनकी उम्मीदवारी की चर्चा से शहर में सभी वर्गों में हर्ष है कि कई वर्षों बाद किसी स्वच्छ छबि के मिलनसार, शांत हंसमुख व्यक्ति को चुनने का अवसर मिलेगा।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical