*रायगढ़ की बेटी सुरभि मारू को ‘द वेडिंग हीरोज’ में मिला ‘बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान*
*35 साल पुरानी विरासत को क्रिएटिविटी से नई ऊंचाई, लक्ज़री ब्राइडल मेकअप में बनाई खास पहचान*
*रायगढ़* – रायगढ़ की *प्रतिभाशाली और प्रसिद्ध लक्ज़री ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट सुरभि मारू* ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। उन्हें हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठित *‘द वेडिंग हीरोज’ इवेंट* में *‘बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट’* के सम्मान से नवाज़ा गया।
यह सम्मान उनके *वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य* का प्रमाण है।
*35 साल पुरानी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सुरभि*
सुरभि मारू ने अपने परिवार की *35 वर्षों पुरानी ब्यूटी एवं मेकअप की विरासत* को आगे बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
*बॉम्बे ब्यूटी सैलून एंड मेकअप स्टूडियो* पिछले *33 वर्षों से रायगढ़* में *अफोर्डेबल और स्टैंडर्ड ब्यूटी सर्विसेस* उपलब्ध करा रहा है। इसी विरासत और अनुभव को सुरभि ने अपनी *क्रिएटिविटी, बेहतरीन हुनर और आधुनिक मेकअप तकनीकों* के साथ जोड़ा।
परिणामस्वरूप उन्होंने *लक्ज़री ब्राइडल मेकअप* के क्षेत्र में एक खास मुकाम हासिल किया है।
*हर दुल्हन के लिए खास और यादगार लुक*
सुरभि मारू की सबसे बड़ी खासियत है कि वे *हर दुल्हन की खूबसूरती और व्यक्तित्व* को समझते हुए उसके *खास दिन के लिए खूबसूरत और यादगार लुक* तैयार करती हैं।
उनके काम में *रचनात्मकता, बारीकी और परफेक्शन* का अनोखा मेल देखने को मिलता है। इसी कारण आज वे *छत्तीसगढ़ भर में* ब्राइडल मेकअप के लिए सबसे पसंदीदा नामों में से एक हैं।
*सम्मान पर जताया आभार*
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सुरभि मारू ने अपने सभी *क्लाइंट्स, परिवार, पूरी टीम और शुभचिंतकों* का दिल से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा – *”यह सम्मान मुझे अपने काम में और बेहतर करने तथा नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। भविष्य में भी मैं अपनी क्रिएटिविटी और हुनर के साथ हर दुल्हन के सपनों को खूबसूरत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी।”*
सुरभि ने इस अवसर पर *‘द वेडिंग हीरोज’*, *एंकर अमन* और *दीपक इमेजिन* का विशेष आभार जताया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ।
*रायगढ़ की बेटी ने बनाया गौरव*
सुरभि की यह सफलता इस बात की मिसाल है कि *मेहनत और कला* से रायगढ़ की एक बेटी ने पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बनाई है।
*बॉम्बे ब्यूटी सैलून एंड मेकअप स्टूडियो* की 33 साल की विरासत और सुरभि के आधुनिक दृष्टिकोण ने मिलकर *रायगढ़ को ब्यूटी और ब्राइडल मेकअप के नक्शे* पर एक नई पहचान दिलाई है।
शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कला प्रेमियों ने सुरभि मारू को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
*”सुरभि मारू को हार्दिक बधाई। आप रायगढ़ की गौरव हैं।”*




