पुलिस आरक्षक पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, कोतरा रोड में लिखित शिकायत
अब कलेक्टर और एस पी से कार्यवाही की गुहार, पुलिस कप्तान ने दिया जांच का आश्वासन
रायगढ़/जिले के कुरमापाली के ग्रामीणों ने सरपंच पति आरक्षक पर दबंगई और लोगों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।बताया जा रहा है कि मामले में ग्रामीण और सरपंच पति दोनों ही कोतरा रोड थाने पहुंचे थे।जहां सरपंच की शिकायत पर ग्रामीणों पर मामला तो दर्ज कर लिया गया।वही ग्रामीण कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के दरबार में भटक रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुरमापाली निवासी पीड़ित द्वारा कलेक्ट्रौर पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए आवेदन में बताया है कि 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वह अपने घर के सामने बैठा था। उसी दौरान गांव के ही डोलनारायण साहू, जो पुलिस विभाग पुसौर में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के उससे विवाद करने लगे।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरक्षक ने विवाद के दौरान पीड़ित और उसके परिवार के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उन्होंने अपने पद का धौंस दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उसकी कमर पर कई बार वार किया गया, जिससे उसे चोट आई और खून भी निकला।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी आरक्षक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और वह उसे व उसके बेटे को किसी मामले में फंसाकर जेल भिजवा देगा। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।
वादी के अनुसार घटना के समय उसकी पत्नी और बेटी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए अपशब्द कहे। घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।
पुलिस कप्तान ने दिया जांच का आश्वासन
आवेदन में बताया गया है कि घटना के दौरान आरक्षक की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी, जो ग्राम पंचायत सरपंच है।
बहरहाल मामले की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत के बाद पीड़ितों को उचित जांच हेतु आश्वस्त किया गया है।




