HomeBlogमहिलाओं की सुविधा के लिए बने तीन पिंक टॉयलेट, अब एक निर्माण...

महिलाओं की सुविधा के लिए बने तीन पिंक टॉयलेट, अब एक निर्माण कार्य की भेंट चढ़ा

महिलाओं की सुविधा के लिए बने तीन पिंक टॉयलेट, अब एक निर्माण कार्य की भेंट चढ़ा

जेएसपी फाउंडेशन ने रायगढ़ में बनाए थे तीन पिंक टॉयलेट, गोपी टॉकीज मार्ग पर नाली निर्माण के चलते हटाया गया, वैकल्पिक व्यवस्था पर सवाल

रायगढ़/ शहर में महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेएसपी फाउंडेशन द्वारा बनाए गए तीन पिंक टॉयलेट में से गोपी टॉकीज मार्ग स्थित एक टॉयलेट फिलहाल उपयोग में नहीं है। विद्युत कार्यालय के पास स्थित इस पिंक टॉयलेट को वर्तमान में चल रहे नाली निर्माण कार्य के चलते हटा दिया गया है। ऐसे में निर्माण कार्य के बीच महिलाओं के लिए वैकल्पिक सुविधा की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, पूर्व महापौर जानकी काटजू के कार्यकाल में जेएसपी फाउंडेशन के सहयोग से शहर में महिलाओं के लिए तीन पिंक टॉयलेट तैयार किए गए थे। इसका उद्देश्य बाजार और सार्वजनिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में महिलाओं को स्वच्छ शौचालय की सुविधा देना था। इस पहल को महिला स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से जोड़कर देखा गया था।गोपी टॉकीज मार्ग शहर का व्यस्त मार्ग है। यहां विद्युत कार्यालय के पास बनाया गया पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए सार्वजनिक सुविधा के रूप में उपयोगी था। लेकिन वर्तमान में इस क्षेत्र में नाली निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य के चलते टॉयलेट को हटा दिया गया है।शहर में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की उपलब्धता केवल स्वच्छता का विषय नहीं है, बल्कि उनकी गरिमा, सुविधा और सुरक्षित सार्वजनिक आवाजाही से भी जुड़ी हुई है। बाजारों और व्यस्त मार्गों पर खरीदारी, कामकाज या अन्य जरूरी कार्यों से आने वाली महिलाओं को शौचालय की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सार्वजनिक सुविधा का निर्माण करने के बाद उसका नियमित संचालन और रखरखाव भी उतना ही जरूरी है।खासकर निर्माण कार्यों के दौरान यदि किसी सार्वजनिक सुविधा को हटाना आवश्यक हो तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था अथवा दूसरी जगह स्थानांतरण की योजना पहले से बनाई जानी चाहिए, ताकि महिलाओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।

सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में निगम की उदासीनता

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल यह भी है कि वह स्वयं के मद और आम जनता के पैसों से निर्मित संपत्तियों का समुचित संरक्षण नहीं कर पा रहा है। शहर में निगम द्वारा बनाई गई कई दुकानें और अन्य सार्वजनिक संसाधन उपयोग के अभाव में जर्जर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, दूसरे संस्थानों के सहयोग से तैयार की गई सुविधाएं भी सुरक्षित नहीं रह पा रही हैं। जेएसपी फाउंडेशन के सहयोग से बने पिंक टॉयलेट को नाली निर्माण के चलते हटा दिया जाना इसका उदाहरण है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

स्मार्ट मीटर से बकायादारों पर डिजिटल शिकंजा, 5 हजार से अधिक बिल होने पर कटेगा कनेक्शन

स्मार्ट मीटर से बकायादारों पर डिजिटल शिकंजा, 5 हजार से अधिक बिल होने पर कटेगा कनेक्शनदो माह की मोहलत के बाद होगी कार्रवाई, उपभोक्ता...