HomeBlogकेलो नदी पर अवैध रपटा पुल निर्माण

केलो नदी पर अवैध रपटा पुल निर्माण

केलो नदी पर अवैध रपटा पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत


निर्माण कार्य पर रोक लगाने व निर्माणकर्ता पर सख्त कार्रवाई की मांग


रायगढ़। केलो नदी में अवैध तरीके से रपटा पुलिया निर्माण करने की शिकायत ग्राम पंचायत लामीदरहा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर से लिखित तौर पर की है। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य पर रोक लगाने और निर्माणकर्ताओं पर उचित कार्रवाई भी किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में शिकायत करने कलेक्टोरेट पहुंचे ग्राम पंचायत लामीदरहा सरपंच व ग्रामीणों ने बताया कि गोवर्धनपुर में केलो नदी पर अवैध तरीके से रपटा पुल का निर्माण एमएसपी के मुन्ना पाण्डेय नामक युवक के द्वारा किया जा रहा है। यह रास्ता उद्योगों तक भारी वाहनों की पहुंच के लिए बनाया जा रहा है। इस मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण ही यहां की सडक़ पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां केलो नदी पर पूर्व में बने पुल की हालत भी इन्ही भारी वाहनों की वजह से हुई है। यही वजह है कि इस रपटा पुलिया पर भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। किंतु बीते कुछ दिनों से इस पुल के नीचे की ओर स्लैग आदि डाल कर इसे पाटा जा रहा है और रपटा पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। सीधे तौर पर पुन: यहां से भारी वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता बनाया जा रहा है, ताकि भारी वाहनों पर पडऩे वाला इंजन के अतिरिक्त खर्च को कम किया जा सके। वर्तमान में इस पुल के बंद होने के कारण भारी वाहनों को करीब 20 से 30 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां रपटा पुल बनने से फिर से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होगी और क्षेत्रवासियों को पुन: कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने दिया 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याओं को बयां कराया और इस निर्माण कार्य पर रोक लगाने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की। वहीं इस दौरान क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical