Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeBlogनगर पंचायत घरघोड़ा के लिए भाजपा, कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची...

नगर पंचायत घरघोड़ा के लिए भाजपा, कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची हो गई लंबी

नपं घरघोड़ा अनारक्षित सीट के लिए भाजपा- कांग्रेस के दिग्गज संभावित उम्मीदवारों की सूची हो गई लंबी

कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी, शिव शर्मा,उस्मान बैग, सोमदेव मिश्रा तो वही भाजपा से सुनील सिंह, अरुण, ज्ञानेश्वर,  प्रेम मिश्रा चर्चित चेहरे

रायगढ।
रायगढ़ जिले में कमाऊ तहसील के रूप में घरघोड़ा अंचल का नाम शुमार है। घरघोड़ा अपने राजनीतिक इतिहास को भी समेटा हुआ हैं। यहां पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होते ही भाजपा कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मदीवार की सूची भी काफी हद तक स्पष्ट होने लगी। कमोबेश राजनीति की नई बिसात के साथ ये नेता भी सक्रीय हो चुके हैं। जनता जनार्दन के पास हाजिरी भी लगा रहे हैं।
दरअसल 28 जनवरी को आरक्षण प्रक्रिया को पूर्ण किया जाना था क्योंकि इस पर संशोधन के मुताबिक 7 जनवरी को इससे पूर्ण की गई है ऐसे में प्रदेश के सभी नगर निगम नगर पंचायत,पालिका में अध्यक्ष पद का आरक्षण हो गया। इस आरक्षण प्रक्रिया में 15 वार्ड वाली नगर पंचायत का भी आरक्षण चक्र पूर्ण किया गया है। जिसमें यह सीट अनारक्षित वर्ग के लिए सुरक्षित हो चुका है। पूर्व में भी है अनारक्षित वर्ग के लिए सुरक्षित था। ऐसे में राजनीतिक समीकरण में भी अनारक्षित वर्ग के दावेदारों के साथ-साथ दूसरे वर्ग के प्रभावशाली नेता भी अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में दमखम लगाने में जुट चुके हैं,मानो एक तरफ से राजनीति की नई बिसात में गुणा भाग के समीकरण के साथ खुद को जोंख रहे है। अपनी राजनीति को धार प्रचार के साथ एवं स्वयं को संभावित पार्टी का उम्मीदवार मानकर जनता जनार्दन के पास दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में भाजपा से सुनील सिंह की प्रबल दावेदारी सामने आ रही है जबकि अन्य नेता अरुण पंडा ,प्रेम मिश्रा
रितेश, ज्ञानेश्वर मिश्रा भी किसी मामले में कमतर नहीं है। इसी तरह कांग्रेस से वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के अलावा ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष शिव शर्मा, वर्तमान पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बैग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता सामदेव मिश्रा का नाम भी सूचिबद्ध हैं। इस तरह दोनो ही पार्टी में अन्य नेताओ ने भी दावेदारी कर रहे है उस तरह उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त भी बन रही हैं।
फिलहाल किस नेता पर पार्टी मेहरबान होती है और उसके कार्यशैली को देखते हुए अपना उम्मीदवार बताती है यह आने वाले दिनों में ही तय हो पाएगा।

शिशु ने पार्टी के निर्णय को सिरोधार्य बताए

अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रबल दावेदारों की सूची में शुमार शिशु सिंह ने जान कारण से चर्चा करते हुए बताया कि वह पारिवारिक व्यवस्था के चलते अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची में वह नहीं है हालांकि उन्होंने बात तो बातों में यह भी कह दिया कि अंतिम निर्णय पार्टी ही तय करेगी और पार्टी जो भी निर्णय लेगी वही मुझे स्वीकार होगा। फिलहाल उनकी बातों से यह तो साफ है कि वे चुनाव का मन नही बना रहे है हालांकि उनकी छवि दमदार है।

सांसद राधेश्याम और अध्यक्ष अरुणधर की पसंद पर भाजपा में लगेगी मुहर

घरघोड़ा नगर पंचायत के लिए घरघोड़ा के सांसद तथा घरघोड़ा से नवनिर्वाचित जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की काफी महत्वपूर्ण भूमिका इस चुनाव में रहने वाली है। लोकसभा में भाजपा के विजयी रथ को बरकरार रखने वाले घरघोड़ा तहसील से जुड़े सांसद राधेश्याम राठिया की पसंद पर मुहर लगना तय है यह कहना गलत नही होगा। इस तरह पार्टी और जनप्रतिनिधि के तौर पर दोनों की भूमिका ही निर्णयकारी होगा।

लालजीत का हांथ जिसके सिर रहेगा साथ वही होगा उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूत किला बनाने वाले लालजीत सिंह राठिया धरमजयगढ़ विधानसभा को मथने को कामयाब है। राजनीति के सभी दांव पेच के बावजूद भी भाजपा इस किले को नहीं भेद पा रही है। ऐसे में घरघोड़ा तहसील धरमजयगढ़ विधानसभा का हिस्सा है जिसमें पंचायत चुनाव में विधानसभा के विधायक लालजीत की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। माना जा रहा है कि विधायक लालजीत सिंह राठिया का हाथ जिस नेता के सिर पर रहेगा संभवतः उन्हें ही टिकट अध्यक्ष पद की मिल सकती है। यही वजह है कि अभी संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो चुके हैं।

घरघोड़ा नगर पंचायत का ऐसे रहा है इतिहास

देश की आजादी के बाद पहले चुनाव 1952 से 1967 तक महादेव शर्मा सरपंच रहे। इसके बाद विपिन बिहारी 6 माह तक रहे ततपश्चात उनके द्वारा इस्तीफा दे दिया गया। इसी दौरान उपाध्यक्ष रहे मंगल प्रसाद कार्यवाहक बने। इसके उपरांत 1972 के चुनाव में मेघनाथ पैंकरा चुनाव जीतकर आए । वहीं आपातकाल के बाद घरघोड़ा में 17 साल तक चुनाव नही हुआ। इस बीच नोटिफाइड घोषित किया गया। 1994 के चुनाव में आदिवासी महिला सीट होने पर रत्ना बाई पैंकरा ने जीत हासिल की और उनके साथ शिव शर्मा उपाध्यक्ष रहे। फिर चंद्र शेखर 2000 से 2005 तक सुरेंद्र चौधरी 2005 से 2010 तक चंद्रदीप सिदार ने 2015 तक अपना कार्यकाल को पूर्ण किया। 2015 के चुनाव में महिला सीट होने आशा शिव शर्मा चुनाव जीती । 2020 के चुनाव में कांग्रेस बहुमत में आने के बाद भी अध्यक्ष क्रास वोटिंग से नही बना पाई और साढ़े 3 साल तक अल्पमत में रहने केके बावजूद भाजपा नेता विजय शिशु सिन्हा अध्यक्ष बने वर्तमान में सुरेंद्र चौधरी ने इस सीट पर कब्जा जमाए है।

ये है घरघोड़ा में अध्यक्ष के लिए चर्चित चेहरे

भाजपा
सुनील सिंह
अरुण पंडा
प्रेम मिश्रा
रितेश
ज्ञानेश्वर मिश्रा

कांग्रेस से चर्चित संभावित उम्मीदवार
सुरेंद्र चौधरी
शिव शर्मा
उस्मान बेग
सामदेव मिश्रा
संतोष अग्रवाल

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical