Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeBlogसब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप का नाम आगामी महापौर चुनाव के लिए तेजी...

सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप का नाम आगामी महापौर चुनाव के लिए तेजी से उभर कर आ रहा है सामने

सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप का नाम आगामी महापौर चुनाव के लिए तेजी से उभर कर आ रहा है सामने

समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े कुलदीप यदि महापौर चुनाव में निर्दलीक प्रत्याशी के रूप में उतरते हैं तो राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों पर पड़ सकते हैं भारी

निगम चुनाव की सरगर्मी तेजी से इस ठंडी में रायगढ़ के तापमान को बढ़ा रही है ल क्योंकि चुनाव आयोग ने नगर पालिका और नगर निगम की सीटों का आरक्षण संपूर्ण कर लिया है जिसमें रायगढ़ नगर पालिका निगम के महापौर पद के लिए एससी की घोषणा की गई है। उसके बाद से ही दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी में दावेदारों की दावेदारी देखने को मिल रही है।
ऐसा में रायगढ़ नगर निगम महापौर पद के लिए कुलदीप नर्सिंग का नाम सामने आ रहा है, वैसे तो कुलदीप नर्सिंग पिछले कई वर्षों से समाज सेवा से जुड़े रहे हैं वही युवाओं में इनकी खास पकड़ भी है। यहां तक की कुलदीप नर्सिंग जरूरतमंदों के लिए सहयोग करने के लिए तत्पर रहते है। इन्हें शहर में कई बार गरीब और जरूरतमंदों को अस्पताल में सहयोग करते देखे गया है,यहां तक की दवाई के लिए पैसा भी देते देखे गए हैं। उनकी दावेदारी से दोनों को राष्ट्रीय पार्टी में समीकरण बिगड़ना स्वाभाविक है वहीं जानकारों की माने तो कुलदीप नर्सिंग एक सशक्त दावेदार होंगे इन्हें शहर के युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों का भी आशीर्वाद है। अभी की बात करें तो रायगढ़ सब्जी मंडी के अध्यक्ष हैं और उन छोटे गरीब विक्रेताओं समस्याओं के लिए हमेशा खड़े रहते है।कुलदीप व्यवहारिक रूप से शांत,सरल व्यक्ति है और आम लोगों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical