Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeBlogमहापौर के लिए युवा भाजपा नेता अभिलाष ने भी की दावेदारी

महापौर के लिए युवा भाजपा नेता अभिलाष ने भी की दावेदारी

भाजपा से युवा चेहरों में साफ छवि और हर वर्ग में पकड़न रखने वाले अभिलाष महापौर के लिए प्रबल दावेदार

गुटीय राजनीति से रहते हैं दूर पार्टी के लिए समर्पित चेहरों में आता हैं नाम

जैसे-जैसे निकाय चुनाव नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे महापौर और पार्षद के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से 2013 से सक्रिय राजनीति मैं युवा चेहरा अभिलाष कछुआ ने भी महापौर पद की रेस में अपनी दौड़ तेज कर दी है।
उन्होंने 2013 विधानसभा चुनाव के बाद रायगढ़ शहर के सैकड़ों युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया।
2014 लोकसभा चुनाव में अपने युवा साथियों के साथ सक्रिय रहते हुए भाजपा के पक्ष में कार्य किया एवं पार्टी हित में कार्य करते हुए प्रत्याशी को विजयी बनाने में योगदान दिया।
2016 में सारंगढ़ नगरी निकाय उपचुनाव में, चूंकि वहां अनुसूचित जाति वर्ग की संख्या बाहुल्य है इसलिए विशेष तौर पर पार्टी द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए 20 दिनों तक वहां प्रवास कर प्रत्याशी को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वे राजनीति तौर पर पूरी तरह 2013 से सक्रिय हैं एवं 2017 में भाजयुमो नगर मंडल कार्यसमिति सदस्य रहे ।
वर्तमान में वे 2020 से भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर भाजपा के हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य कर रहे है।
2023 वि.स. चुनाव में शक्तिकेन्द्र संयोजक का दायित्व निर्वहन किया एवं अपने शक्तिकेंद्र में सबसे ज्यादा मतों से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाई। 2024 लोकसभा चुनाव में अपने सभी साथियों के साथ सक्रिय रहे एवं पार्टी हित में कार्य करते हुए प्रत्याशी को विजयी बनाने में योगदान दिया।

यदि सामाजिक गतिविधियाँ की बात की जाए तो अभिलाष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में बस्ती सेवा प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं एवं सेवा भारती के सदस्य के रूप में संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के साथ काम कर रहे हैं।
जिले के सबसे बड़े सब्जी मंडी संजय कॉम्प्लेक्स का सचिव नियुक्त होने के नाते वहां के व्यापारी एवं सब्जी विक्रेताओं के हित में निरंतर कार्य करते हुए उनके हर सुख दुःख में उनके साथ संघर्ष कर उनकी समस्याओं का समाधान करने में प्रयासरत रहते है जिस की सब्जी मंडी के छोटे से बड़े व्यापारियों का झुकाव अभिलाष की ओर बना रहता है।
छ.ग. चेम्बर ऑफ कार्मस रायगढ़ इकाई का महामंत्री होने के नाते शहर के सभी वर्ग के व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करने में प्रयासरत रहते है। निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी यदि होने वाले नगर निगम चुनाव में युवा चेहरे पर विश्वास जताती है तो अभिलाष का नाम युवा दावेदारों के रूप में मजबूती से उभर कर सामने आ रहा है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical