नितिन नबीन बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भाजपा के हैं प्रभारी औरबिहार सरकार में हैं मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसे में जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी नितिन नबीन ही संभालेंगे। पार्टी की ओर से इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। विदित हो कि नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी हैं और उनके नेतृत्व में बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत हासिल करते हुए सरकार बनाई है।
नितिन नबीन पांच बार के विधायक हैं। मौजूदा वक्त में वह पटना के बांकीपुर से विधायक हैं। बांकीपुर से इस बार नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक बने हैं। नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। 45 साल के नबीन सड़क निर्माण मंत्री हैं। इसी के साथ वह भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं।





