Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeBlogदीपक शर्मा को पुलिस ने भेजा 151 में जेल

दीपक शर्मा को पुलिस ने भेजा 151 में जेल

पुलिस हिरासत के बाद लापता, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा, पुलिस ने भेजा 151 में जेल
अवैधानिक तरीके से हिरासत फिर गिरफ्तारी पर आधी रात स्वजन और मोहल्ले वासी बैठें गांधी प्रतिमा पर धरना
रायगढ़। जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा को उसके घर से सादे ड्रेस में आए वर्दी धारियों ने हिरासत में लेकर गए। सोशल मीडिया में इसे लेकर सुबह से ही बखेड़ा खड़ा हो गया, ज़िसमे देर रात स्वजनो ने पुलिस हिरासत से गुमशुदगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने का घेराव कर दिए। जहां संतोषप्रद जवाब नही मिलने से एसपी आफिस के सामने कड़कड़ाते ठंड के बीच धरने में बैठ गए।
मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया कि गांजा चौक के बहादुर पारा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा अचानक गायब हो गए हैं। परिवार वालो के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मियों के दल सादे ड्रेस में आकर उसे अपने साथ ले गए। दीपक शर्मा, जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है, इससे हड़कंप मच गया लेकिन अब न तो उनकी रिहाई की कोई सूचना है और न ही उनका कोई अता-पता है। उनके शुभचिंतकों और मोहल्ले वालों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है, लेकिन पुलिस की चुप्पी ने मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना दिया है। शाम होते तक यह मसला काफी विवादित हो गया। स्वजन के साथ मोहल्ले वासी आंदोलित हो गए। सूत्रों के मुताबिक, दीपक को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उनके परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे शुभचिंतकों को परेशान रहे। आशंका जताई जा रही है कि कंपनी के निशाने पर होने के कारण उन्हें नुकसान पहुंचाया गया हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वजनो ने देर रात कोतवाली थाना आ गए यहां कोतवाली टीआई से संबंधित की जानकारी लेना चाहा किंतु कोई स्पष्ट जानकारी नही मिल पाने के स्थिति में उन्होंने गांधी प्रतिमा के पास धरने में बैठ गए। वे पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और दीपक की सुरक्षित वापसी तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। धरने में शामिल लोगो ने दीपक के सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जताएं। बहरहाल इस प्रकरण में दीपक शर्मा को थाना तमनार के प्रकरण में धारा 151 के तहत जेल भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक तमनार जनसुनवाई के मसले पर यह कार्रवाई पुलिस ने की है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जवाब नही आ पाया है।

सोशल मीडिया में जमकर मुख़ालफ़त
इस प्रकरण में शहर की शांत फिजा में कड़ाके की ठंड में गरमाहट लाकर रख दिया है। लोग सोशल मीडिया में इसे लेकर सवाल उठा रहे है। पुलिस प्रशासन के कार्यप्रणाली तथा कार्यशैली पर तंज कस रहे है।

वर्जन
दीपक शर्मा की गिरफ्तारी धारा 151 के तहत की गई है।
आकाश मारकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical