घरघोड़ा में कचरा प्रबंधन को लेकर किया जा रहा है बेहतर कार्य, नियमों का उलंघन करने पर जुर्माना

रायगढ़। नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व एंव मार्गदर्शन के अनुसार नगर पंचायत घरघोड़ा में रिक्शा, डस्टबीन, सफाई व्यवस्था हेतु क्रय किया गया है। जिसके अंतर्गत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को डस्टबीन वितरित किया गया है। एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों को जुर्माना भी किया गया है। नगर पंचायत के व्यावसायिक क्षेत्रों में सुबह एवं शाम दो बार डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन कर शहर को साफ रखा जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर पंचायत घरघोड़ा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मिशन क्लीन सिटी योजना 2017 दिसंबर से संचालित है। अंबिकापुर माडल पर आधारित मिशन क्लीन सिटी योजना में स्व. सहायता समूह की महिलाएं स्वच्छता दीदी बनकर नगर के वार्डो मोहल्लों, व्यावसायिक क्षेत्रों से गीला कचरा, सुखा कचरा रिक्शा में कलेक्शन कर रहें है। शहरी नागरिकों के लिए कचरा निपटान का बड़ा सहज साधन बना मिशन क्लीन सिटी योजना यूजर चार्ज प्रतिमाह सेवा शुल्क नागरिकों द्वारा जमा किया जाता है। स्वच्छता दीदीयां डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन करने के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा आयोजित स्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण, ग्रार्वेज फ्री सिटी के गाइडलाइंस अनुसार प्रचार-प्रसार सफाई अभियान इत्यादि विभिन्न गतिविधियां करती है। नागरिकों को सोर्स सेग्रीगेशन स्त्रोत पृथ्थकीकरण गीला कचरा अलग डब्बे में सूखा कचरा अलग-अलग डब्बों में करने हेतु प्रशिक्षित किया जाता है. नगर में उत्पादित कचरा का प्रोसेसिंग करने के लिए एस.एल.आर.एम. सेंटर, कम्पोस्ट शेड.सी. एण्ड डी. सेंटर एफ. एस.टी.पी. प्लांट का निर्माण किया गया है।
डोर-टू-डोर कलेक्शन से प्राप्त होने वाले गीला कचरा का घंटाई कर कंपोस्ट शेड में जैविक खाद तैयार किया जाता है। जिसे स्थानीय बाजार से किसान, गार्डनिंग करने वाले नागरिक खरीद कर उपयोग कर रहें है। सुखा कचरा से स्व सहायता की आमदनी डोर-टू-डोर कलेक्शन से प्राप्त होने वाले सुखा कचरा में भारी मात्रा में प्राप्त होने वाले प्लास्टिक का प्रासेसिंग मशीनों द्वारा किया जाता है। शेष सुखा कचरा सेकेण्डरी सेग्रीगेशन कर रिसायकल को समूह द्वारा बेच दिया जाता है। शासन द्वारा समूह के सदस्यों के आय वृद्धि हेतु सुखा कचरा की राशि स्वच्छता दीदीयों में वितरित किया जाता है। शासन द्वारा स्वच्छता दीदीयों एवं स्वच्छता कमाण्डो को प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाता है।
सी.एण्ड डी. प्रोसेसिंग
नगर में निर्माण से उत्पादित मलबा कचरा का कलेक्शन निर्धारित सेवा शुल्क के साथ नगर पंचायत द्वारा किया जाता है। जिसका प्रोसेसिंग सी. एण्ड डी. सेंटर में होता है बहुतायात मात्रा में सी. एण्ड डी. का उपयोग फिलींग के रूप में रियूज करने एवं गमला. टाईल्स निर्माण करने में किया जाता है। नागरिकों की सुविधा हेतु निदान 1100 टोल फ्री से सेवा दी जाती है।
कियान्वयन निगरानी
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नोडल अधिकारी, पी.आई. यू. द्वारा निरंतर मार्निंग विजीट कर डोर-टू-डोर कलेक्शन की निगरानी की जाती है। स्वच्छता दीदीयों के साथ सामुहिक बैठकर आवश्यकतानुसार कमियों को पूरा किया जाता है। पीआईयू के माध्यम से प्रशिक्षण, निगरानी एवं मासीक बैठक कर मिशन क्लीन सिटी के कार्य को रिव्यू कर लक्ष्य तय किया जाता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नोडल अधिकारी, पी.आई.यू. नगर पंचायत घरघोड़ा के कर्मचारियों प्रशासन के टीम के साथ समझाईश एवं जुर्माना का कार्य समय-समय पर आवश्यकतानुसार किया जाता है।




