हंडी चौक के कैलाश एजेंसी में अज्ञात चोर ने की सेंधमारी,
24 हजार नगदी और चांदी के सिक्के पर किया हाथ साफ,पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़/ पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद चोरी की वारदातों में अंकुश लगाने का नाम नहीं ले रहा है।चोरों के हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।की गली मोहल्लों को छोड़कर अब इनका निशाना प्रमुख मार्गो पर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान बन रहे है।एक बार फिर शहर के ह्रदयस्थल कहे जाने वाले हंडी चौक मार्ग स्थित कैलाश एजेंसी में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि चोर द्वारा दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा होल बनाते हुए अंदर पहुंच गल्ले में रखे लगभग 24 हजार रुपए नगद एवं चांदी के सिक्के पर हाथ साफ कर दिया गया।मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल की जांच पड़ताल की।वही पीड़ित के शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की पातासाजी की जा रही है।
बेखौफ दे रहे चोरी की वारदात को अंजाम
गौरतलब हो कि गली मोहल्लों तक सीमित रहने की बजाय चोर शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं।इसी कड़ी में शहर के हृदयस्थल कहे जाने वाले हंडी चौक मार्ग स्थित कैलाश एजेंसी में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह दुकान संचालक रात लगभग साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंदकर घर चला गया।जहां मंगलवार कि सुबह जब उसने दुकान खोलकर देखा तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई।दुकान के पीछे एक बड़ा सा होल बना हुआ था।
अज्ञात चोर दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद (होल) कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने दुकान के गल्ले में रखे करीब 24 हजार रुपए नगद तथा चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है तथा संदिग्धों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है। वहीं पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आखिर पुलिसिया सख्ती का कितना असर
इससे पहले भी गोपी टॉकीज मार्ग स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। उस मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया था, लेकिन उसके तुरंत बाद सिटी कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर दोबारा चोरी होना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश और भय दोनों का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ती नजर आ रही है।हालांकि अपराधिक मामलों में पुलिस का सख्त रवैया बरकरार है बावजूद इसके मुख्य मार्गो पर काबिज प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाना नई चुनौती पेश कर रहा है।




