Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
HomeBlogकेवाली में बांध निर्माण पर आपत्ति

केवाली में बांध निर्माण पर आपत्ति

जनपद सदस्य के प्रस्ताव का ग्राम वासियों ने किया विरोध, केवाली में बांध निर्माण पर आपत्ति, निरस्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन

रायगढ़/जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत केवाली के ग्रामीण अपने क्षेत्र के जनपद सदस्य के विरोध में खड़े हो गए है।जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में जनपद सदस्य द्वारा दिए गए बांध बनाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग रखी है।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत केवाली में प्रस्तावित बांध निर्माण को लेकर ग्रामीणों में असंतोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से जनपद सदस्य खरसिया क्षेत्र की मीना बाई राठिया द्वारा ग्राम पंचायत केवाली में बांध निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है इस प्रस्तावित परियोजना को लेकर ग्रामीणों ने कई आपत्तियां दर्ज कराई हैं।ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर बांध निर्माण का प्रस्ताव है, वहां बड़ी मात्रा में लघु वनोपज जैसे तेंदूपत्ता, महुआ और चार उपलब्ध होते हैं। गांव के लोग इन वनोपज को एकत्रित कर बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं। यदि यहां बांध का निर्माण किया जाता है तो यह प्राकृतिक संसाधन प्रभावित होंगे और ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्रस्तावित क्षेत्र गांव के मवेशियों के लिए प्रमुख चरागाह है। बांध निर्माण से पशुओं के चरने और उनके लिए पर्याप्त स्थान की कमी हो जाएगी, जिससे स्थानीय पशुपालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।इसके अलावा ग्रामीणों ने परियोजना से स्थानीय पर्यावरण और पारिस्थितिकी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि बांध निर्माण से क्षेत्र की प्राकृतिक व्यवस्था और ग्रामीणों की दैनिक जीवनचर्या प्रभावित हो सकती है।जिसे लेकर जनपद सदस्य की मांग को निरस्त करने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंप गया।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical