Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeBlogकद्दावर नेता जगन्नाथ पाणिग्राही बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

कद्दावर नेता जगन्नाथ पाणिग्राही बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

कद्दावर नेता जगन्नाथ पाणिग्राही बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

सरिया अंचल सहित जिले व पूरे प्रदेश के समर्थकों में खुशी की लहर

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में अपने समर्पण, कर्मठता एवं दूरदर्शी नेतृत्व के लिए सुविख्यात वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर सम्मानित किया है।

सर्वविदित है कि जगन्नाथ पाणिग्राही के पूज्य पिता स्व.हृदयानंद पाणिग्राही सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं माताश्री कौशल्या देवी पाणिग्राही के सुसंस्कारित पुत्र हैं। शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाते हुए अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।

लंबी राजनीति यात्रा का है अनुभव

उनकी राजनीतिक यात्रा का शुभारंभ वर्ष 1988 में बरमकेला में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद से हुआ। अपने कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यशैली के चलते 1991 में उन्हें रायगढ़ जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा का दायित्व सौंपा गया। तत्पश्चात 1994 में भाजपा जिला मंत्री रायगढ़ के रूप में नियुक्त हुए और 1996 में पुनः जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायगढ़ पद की गरिमा को सुशोभित किया। 1998 में वे पुनः जिला महामंत्री भाजपा बने, जिससे संगठन की मजबूती में उनका योगदान और अधिक प्रभावी हुआ। वर्ष 2000 में संगठन ने उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के रूप में सम्मानित किया। इसके उपरांत 2002 में वे रायगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर सुशोभित हुए। 2003 छतीसगढ विधानसभा चुनाव में भाजपा के विधायक प्रत्याशी बने। 2005 एवं 2008 में प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ रहे। 2011 में शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक भाजपा छत्तीसगढ़, 2015 में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, 2020 में भाजपा महासमुंद जिला प्रभारी एवं 2022 में छत्तीसगढ़ भाजपा रायपुर संभागीय सह प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। स्थानीय शासन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। वर्ष 1994 में वे संयुक्त रायगढ़– जशपुर – सारंगढ़ जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में वे पुनः जिला पंचायत सदस्य बने और जनहित के अनेक निर्णयों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जगन्नाथ पाणिग्राही की धर्मपत्नी श्रीमती कल्याणी पाणिग्राही जी भी जिला पंचायत सभापति ,जनपद पंचायत और पार्टी संगठन के अनेक पदों पर रही हैं।

सामाजिक क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका

सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। अपने जीवनकाल में समाज हित को सर्वोपरि मानते हुए अंचल मे अनेकानेक विकास कार्य को मूर्तरूप दिलवाने में अग्रणी भूमिका रही है। सामाजिक उत्थान व जागरूकता के विविध कार्यक्रम इनके माध्यम से होते रहे है। अपनी सामाजिक जीवन मे समाज के हर कार्यक्रम को प्राथमिकता देते आ रहे है। वर्तमान में वर्ष 2025 में वे आरण्यक ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु कार्यरत हैं। उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में हुआ नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति व अनुमति से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति सूची जारी की है। जिसमें जगन्नाथ पाणिग्राही को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में अपार हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। संगठन को विश्वास है कि उनके अनुभवी नेतृत्व एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश में भाजपा के जनाधार वृद्धि और सशक्त होगी।

इन्होंने शाल व श्रीफल देकर दी बधाई

कैलाश पंडा, मनोहर पटेल, परदेशी प्रधान भूतनाथ, रामकृष्ण नायक,कैलाश नायक, अजय जवाहर नायक, स्वप्निल स्वर्णकार, राजकिशोर पटेल, प्रदीप सत्पथी, शारदा मालाकार, अरुण साराफ, अरविंद पटेल, राजू नायक, गजानंद गढ़तिया, सुनील प्रधान, संतोष प्रधान, कैलाश प्रधान, सुखदेव दुआन, राधाकांत देहरी, राजकिशोर पाणिग्राही, रामकुमार नायक, हेमसागर नायक, राजकिशोर पाणिग्राही, रविन्द्र नायक, विजय साहू, गगन पाणिग्राही, आनंद सतपथी, जुगल अग्रवाल, सुखलाल चौहान, शशि डनसेना, ध्वज प्रधान, पवन साहू इत्यादि अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं में घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं शाल एवं श्रीफल देकर किया। सरिया अंचल सहित जिले व पूरे प्रदेश के समर्थकों में खुशी की लहर है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical