HomeBlogनानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ेगा भक्ति का उल्लास

नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ेगा भक्ति का उल्लास

नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ेगा भक्ति का उल्लास

शहरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस चार दिवसीय पावन आयोजन में शामिल होने कि अपील

31 अगस्त से 3 सितंबर चार दिवसीय होगा होटल ट्रिनिटी भव्य आयोजन

रायगढ़। शहर में इस वर्ष नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक होटल ट्रिनिटी, कोतरा रोड बायपास, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।

आयोजन में श्रद्धालुओं को भक्ति, संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विशेष रूप से 3 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

*ये होंगे विशेष आकर्षण*

आयोजन का प्रमुख आकर्षण फूलों की होली होगी। भक्तिमय वातावरण में फूलों की वर्षा के साथ होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष अनुभव रहेगा। इसके साथ ही इत्र वर्षा के माध्यम से पूरे परिसर को सुगंधित और भक्तिमय वातावरण से सराबोर किया जाएगा।

कार्यक्रम में नित्य नाटिका के माध्यम से धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं मयूर नाच विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जो भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और ब्रज की संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करेगा।

कार्यक्रम की सबसे खास प्रस्तुतियों में वृंदावन से पधार रही राधा किशोरी जी की भक्तिमय प्रस्तुति शामिल है। उनके द्वारा भक्ति एवं श्रीकृष्ण प्रेम से ओतप्रोत कथा एवं भजनों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेगी।

आयोजन के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, ब्रज की संस्कृति और भक्ति परंपरा की मनोहारी झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम स्थल को आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक सजावट से सजाने की तैयारी की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को वृंदावन जैसी भक्तिमय अनुभूति हो सके।

आयोजकों ने शहरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस चार दिवसीय पावन आयोजन में शामिल होने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

संकरे रिहायशी मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही से लोग परेशान,

संकरे रिहायशी मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही से लोग परेशान, आपत्ति जताने पर हुआ विवाद ठेकेदार और ड्राईवर पर गाली गलौच और हुज्जतबाजी का...