HomeBlog1107 उद्योगों से निकल रहा प्रदूषण

1107 उद्योगों से निकल रहा प्रदूषण

1107 उद्योगों से निकल रहा प्रदूषण, कार्रवाई के बाद भी स्तर में सुधार नहीं, छह माह में 1.73 करोड़ का जुर्माना
रेड श्रेणी के 251 उद्योगों की हर तीन माह में जांच, 40 उद्योगों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग;

ईएसपी मशीन बंद कर प्रदूषण फैलाने की आशंका पर विभाग की नजर, ठंड बढ़ने के साथ वायु गुणवत्ता को लेकर बढ़ी चिंता

रायगढ़/औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से प्रदेश के प्रमुख जिलों में शामिल रायगढ़ में प्रदूषण की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। जिले में छोटे-बड़े कुल 1107 उद्योग संचालित हैं। इनमें कई ऐसे उद्योग हैं जिनसे निकलने वाला धुआं और उत्सर्जित कण वायु की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। पर्यावरण विभाग द्वारा उद्योगों की श्रेणी के आधार पर निगरानी और जांच की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद जिले में प्रदूषण के स्तर में व्यापक सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। स्थिति यह है कि विभाग को प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार निरीक्षण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और जुर्माने जैसी कार्रवाई करनी पड़ रही है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार बीते छह माह के दौरान करीब 40 उद्योगों के ईएसपी (इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रीसिपिटेटर) मशीन के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर लगभग 1 करोड़ 73 लाख रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद प्रदूषण की समस्या का प्रभावी समाधान नहीं हो पाना उद्योगों की निगरानी व्यवस्था और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रहा है।जिले में संचालित उद्योगों को उनके प्रदूषणकारी प्रभाव और पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित असर के आधार पर रेड, ऑरेंज, ग्रीन और ब्लू श्रेणियों में बांटा गया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक रेड श्रेणी में 251 उद्योग शामिल हैं, जिनकी प्रत्येक तीन माह में जांच किए जाने का प्रावधान है। वहीं ऑरेंज श्रेणी में 502 और ग्रीन श्रेणी में 353 उद्योग संचालित हैं। ब्लू श्रेणी के उद्योगों को भी विभागीय वर्गीकरण में शामिल किया गया है। इस तरह उद्योगों की बड़ी संख्या के बीच पर्यावरण विभाग के सामने नियमित निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती है।पर्यावरण विभाग की कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं कि जिले में औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। बीते छह माह में लगभग 40 उद्योगों के ईएसपी मशीन संचालन में अनियमितता पाए जाने पर करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है। इस लिहाज से विभाग ने औद्योगिक इकाइयों पर आर्थिक दंड लगाने की कार्रवाई तो की है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे उद्योगों की कार्यप्रणाली में अपेक्षित बदलाव आया है?औद्योगिक गतिविधियां जिले की अर्थव्यवस्था और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार हैं, लेकिन इसके साथ पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्था केवल कागजी निरीक्षण और आर्थिक दंड तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

कार्यवाही के बाद क्या हुआ सुधार

दरअसल, प्रदूषण नियंत्रण का उद्देश्य केवल अनियमितता पाए जाने पर जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषकों को निर्धारित मानकों के भीतर रखना है। यदि किसी उद्योग में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगातार संचालित नहीं हो रहे हैं तो उसका असर आसपास के वातावरण पर पड़ सकता है। ऐसे में जुर्माने के साथ-साथ मशीनों के नियमित संचालन, तकनीकी खामियों को दूर करने और दोबारा अनियमितता नहीं होने देने की व्यवस्था भी जरूरी है।एक ही अवधि में बड़ी संख्या में उद्योगों पर कार्रवाई होना इस बात का संकेत है कि निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। वहीं यह भी जरूरी है कि जिन उद्योगों पर कार्रवाई की गई है, उनकी दोबारा जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्होंने अपनी कमियों को दूर किया है या नहीं।

हर श्रेणी के उद्योगों की अलग जांच अवधि

आर्थिक दंड की कार्रवाई के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण का जिले में 1107 उद्योगों का संचालन और उनमें से बड़ी संख्या का रेड तथा ऑरेंज श्रेणी में शामिल होना पर्यावरण विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है। रेड श्रेणी के उद्योगों की प्रत्येक तीन माह में जांच का प्रावधान है, वहीं अन्य श्रेणियों के उद्योगों की भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निगरानी की जानी चाहिए। इसके अलावा 40 उद्योगों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग और छह माह में 1.73 करोड़ रुपये की चालानी कार्रवाई यह बताती है कि विभाग प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सक्रियता दिखा रहा है।

वर्सन/ बीते 6 माह में लगभग 40 उद्योगों से 1 करोड़ 73 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।ई एस पी मशीन के सही संचालन को लेकर उद्योगों को लगातार दिशानिर्देश दिये है रहे है।
मानवेंद्र पांडे
जिला पर्यावरण अधिकारी

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

विवादित जमीन पर बीएस स्पंज का निर्माण, नायब तहसीलदार ने लगाया रोक

विवादित जमीन पर बीएस स्पंज का निर्माण, नायब तहसीलदार ने लगाया रोकचारमार गांव में खसरा नंबर 86 की भूमि को लेकर विवाद, न्यायालय में...