Thursday, July 30, 2026
Google search engine
HomeBlogमां शिवा स्टील फर्नेस ब्लास्ट पर सख्ती, 15 दिनों के भीतर प्रबंधन...

मां शिवा स्टील फर्नेस ब्लास्ट पर सख्ती, 15 दिनों के भीतर प्रबंधन के खिलाफ लेबर कोर्ट में होगा प्रकरण दर्ज

मां शिवा स्टील फर्नेस ब्लास्ट पर सख्ती, 15 दिनों के भीतर प्रबंधन के खिलाफ लेबर कोर्ट में होगा प्रकरण दर्ज


चार श्रमिक झुलसे, फर्नेस नंबर-3 बंद; औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग आज दर्ज करेगा बयान, शो-कॉज नोटिस भी होगा जारी।

रायगढ़। औद्योगिक नगरी रायगढ़ के पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण फर्नेस ब्लास्ट ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में प्लांट के भीतर कार्यरत चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की जानकारी मिली है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जबकि स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।घटना की गंभीरता को देखते हुए प्लांट के फर्नेस नंबर-3 का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। वहीं, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग के अधिकारियों की टीम गुरुवार को घटनास्थल पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों, घायल श्रमिकों तथा प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों के बयान दर्ज करेगी। जांच के आधार पर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।सूत्रों के अनुसार विभाग द्वारा मां शिवा स्टील प्लांट प्रबंधन को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग के उपसंचालक ने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार आगामी 15 दिनों के भीतर श्रम न्यायालय (लेबर कोर्ट) में प्लांट प्रबंधन के विरुद्ध प्रकरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। यदि जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो कंपनी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही

रायगढ़ को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जिले के विभिन्न उद्योगों में आग लगने, गैस रिसाव, फर्नेस ब्लास्ट, ऊंचाई से गिरने और अन्य औद्योगिक दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों के प्रभावी पालन, नियमित तकनीकी निरीक्षण तथा श्रमिकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। दुर्घटनाओं के बाद अक्सर उद्योग प्रबंधन पर मामलों को दबाने और लीपापोती करने के आरोप भी लगते रहे हैं।

वर्शन/आज मां शिवा स्टील प्लांट में कम्पनी के अधिकारियों श्रमिकों का बयान दर्ज किया जाएगा।फर्नेस नम्बर 3 को घटना के बाद बंद करने के निर्देश दे दिए गए थे।साथ ही शो कॉज नोटिस एवं 15 दिवस के भीतर कमानी प्रबंधन पर लेबर कोर्ट में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।
राहुल पटेल
अप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical