सड़क सुधरने करना पड़ेगा और दो दिन का इंतजार, गौरी शंकर मंदिर मार्ग में चल रहा अमृत मिशन का काम,सड़क खुदाई से आवागमन प्रभावित
रायगढ़/ गौरी शंकर मंदिर मार्ग के रहवासियों को अभी खस्ताहाल सड़क की परेशानी से दो दिनों तक और जूझना पड़ सकता है।जहां अमृत मिशन के तहत बिछाए गए पाईप लाइन की टेस्टिंग के बाद ही खोदे गए शासक की लेबलिंग की जा सकेगी।पुराने पाईप लीकेज में सुधार कर निगम द्वारा लोगों को पानी और कीचड़ से निजात तो दिला दिया गया।परन्तु टेस्टिंग न होने की वजह से गड्ढे और मिट्टी का ढेर आवागमन प्रभावित कर रही है।बहरहाल देखना लाजमी होगा कि क्या मिशन के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को जल्द इस अव्यस्था से निजात दिलाएंगे या फिर इंतजार अभी और लंबा होगा।


बिना टेस्टिंग मरम्मत नहीं
गौरतलब हो कि जब तक पाइपलाइन की टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही गड्ढों को भरकर उनकी मरम्मत की जाएगी, जिसमें अभी दो से तीन दिन और लगने की संभावना जताई जा रही है।दरअसल, तीन दिन पूर्व खुदाई के दौरान पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते सड़क पर पानी का रिसाव शुरू हो गया और कीचड़ व जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई।हालांकि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर ली गई है, लेकिन सड़क की लेवलिंग का कार्य अभी लंबित है।
टेस्टिंग सफल होने के बाद ही पाइपलाइन को अंतिम रूप से उपयोग के लिए तैयार माना जाता है।इस प्रक्रिया में पाइपलाइन के भीतर पानी को निर्धारित दबाव (प्रेशर) के साथ भरा जाता है और कुछ समय तक उसे रोका जाता है, ताकि यह जांचा जा सके कि कहीं से रिसाव तो नहीं हो रहा।वही पाईप लाईन ज्वाइंट और 90 डिग्री बैंड के तकनीकी परीक्षण में भी समय लगने की बात बताई जा रही है।जिसके बाद ही सड़कों की मरम्मत हो सकेगी।
अमृत मिशन और लोगों की परेशानी
यह पहला मर्तबा नहीं है जब अमृत मिशन में हुई खुदाई को लेकर आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा है।जिस शिद्दत से इस मिशन को लोगों की परेशानियों को नजरंदाज कर अंजाम दिया तो जा रहा है बावजूद इसके वास्तविक उद्देश्य की पूर्ति कोषों दूर है।आज भी लोगों के घरों में पेयजल की उपलब्धता बोर पंपों के माध्यम से हो रही है।वही निगम के इस कार्य में 9 दिन चले अढ़ाई कोश की कहावत भी चरितार्थ होते नजर आ रही है, जिसकी वजह से न तो अब तलक योजना में किसी भी वार्ड का काम न तो जल्द पूरा हो सका और न हो इसका भरपूर लाभ लोगो को मिल सका है।
वर्शन/ गौरी शंकर मंदिर मार्ग में पुरानी लीकेज पाइप को सुधार दिया गया है अभी तक पाईप लाईन की टेस्टिंग नहीं की गई है जिसके बाद ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी, इसमें दो दिन का समय और लग सकता है।
सूरज देवांगन
प्रभारी
अमृत मिशन




