Saturday, June 20, 2026
Google search engine
HomeBlog"निडर विचार, जनसेवा का भाव और प्रकृति से प्यार,रोशनलाल जी का जीवन...

“निडर विचार, जनसेवा का भाव और प्रकृति से प्यार,
रोशनलाल जी का जीवन था समाज के लिए एक उपहार।

“निडर विचार, जनसेवा का भाव और प्रकृति से प्यार,
रोशनलाल जी का जीवन था समाज के लिए एक उपहार।”


संघर्ष और समर्पण से जन-जन के दिलो में बसने वाले जननेता रोशनलाल अग्रवाल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि नमन ….
संजय पल्लू बेरीवाल ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ ✍️

आज हम सभी पूर्व विधायक, जननेता , जनकर्म अखबार के संस्थापक श्रद्धेय रोशनलाल अग्रवाल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हैं।
जननेता रोशनलाल अग्रवाल जी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा, संघर्ष, स्वछता, प्रकृत और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लड़ने के लिए समर्पित रहा। वे उन नेताओं में से थे जिन्हें आज भी आम जनता उनके निडर स्वभाव, स्पष्टवादिता और जनता के हितों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के कारण याद करती है। जनता की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना उनकी पहचान थी। उनसे जुड़े हर व्यक्ति के पास उनकी निडरता की एक कहानी है और उनके अपने किस्से है।

रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का मार्ग अपनाया और आज भी उनके विचारों एवं कार्यशैली से प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।
कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी उन्होंने सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने लगभग 50,000 से अधिक मास्क वितरित कर हजारों लोगों की सहायता की और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उनका मानना था कि संकट के समय समाज के साथ खड़ा होना ही सच्ची जनसेवा है।
जनसेवा के साथ-साथ रोशनलाल अग्रवाल जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अमिट योगदान दिया। वर्ष 1992 में उन्होंने रायगढ़ के लोकप्रिय जनसरोकारों से जुड़े समाचार पत्र “जनकर्म” की स्थापना की और इसके संस्थापक के रूप में आम जनता की आवाज को एक सशक्त मंच प्रदान किया। यह समाचार पत्र सदैव समाज के वंचित, पीड़ित और आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है। आज उनके सुपुत्र गौतम अग्रवाल पिता के दिखाये मार्ग पर चलते हुए अपने कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में “जनकर्म” के माध्यम से निरंतर जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठा रहे है तथा समाज और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

स्वच्छता और वृक्षारोपण उनके  प्रमुख कार्य क्षेत्र  रहे हैं उन्होंने इसके लिए बहुत कार्य किया, स्वच्छता अभियान के माध्यम से घर-घर लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया और रायगढ़ जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अपने कुशल मार्गदर्शन में हुआ खुद रखवाते थे और स्वयं पहुंचकर पौधारोपण करते थे आज भी उनके सुपुत्र अपने समर्थक को प्रश्षकों के माध्यम से यह कार्य निरंतर कर रहे हैं।

श्री रोशनलाल अग्रवाल जी वर्ष 2013 से 2018 तक भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे। विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और जनता की समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका सादगीपूर्ण जीवन, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और निडर नेतृत्व आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
एक साधारण एवं गरीब परिवार से निकलकर उन्होंने अपने संघर्ष, परिश्रम और जनसेवा के बल पर समाज में एक विशिष्ट स्थान बनाया। उनका जीवन यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण से कोई भी व्यक्ति लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बना सकता है।
आज उनकी जयंती के अवसर पर उनके सुपुत्र गौतम अग्रवाल एवं उनके समर्थक प्रशासकों द्वारा आयोजित छठवें रक्तदान शिविर के माध्यम से उनकी सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह आयोजन उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है और समाज सेवा के प्रति उनकी सोच को जीवंत बनाए रखने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।
जननेता श्री रोशनलाल अग्रवाल जी का व्यक्तित्व, उनके विचार और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical