HomeBlogवंदे मातरम गीत को लेकर डिग्री कॉलेज में विवाद, एबीवीपी ने प्राचार्य...

वंदे मातरम गीत को लेकर डिग्री कॉलेज में विवाद, एबीवीपी ने प्राचार्य से की मुलाकात

वंदे मातरम गीत को लेकर डिग्री कॉलेज में विवाद, एबीवीपी ने प्राचार्य से की मुलाकात

कार्यक्रम में हुई चूक को लेकर छात्र नेताओं ने जताई नाराजगी, प्राचार्य ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की कही बात; कलेक्टर को भी सौंपा ज्ञापन

रायगढ़/, डिग्री कॉलेज में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर सामने आई चूक का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता डिग्री कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल और प्राचार्य के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी देखने को मिली। मामले को लेकर छात्र नेताओं ने कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि सोमवार, 2 नवंबर को डिग्री कॉलेज परिसर में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का आधा गायन किए जाने और इसके बाद राष्ट्रगीत, राजकीय गीत तथा राष्ट्रगान के गायन के क्रम को लेकर सवाल उठाए गए। इसी मामले को लेकर कॉलेज के पूर्व छात्र और वर्तमान प्राचार्य आनंद शर्मा के बीच पत्राचार भी सामने आया है। पत्र में कार्यक्रम के दौरान हुई चूक पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रगीत, राजकीय गीत और राष्ट्रगान के सम्मान का ध्यान रखने की बात कही गई है।
इस पूरे घटनाक्रम में कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य की भूमिका भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि प्राचार्य आनंद शर्मा को महाविद्यालय की जिम्मेदारी संभाले महज कुछ घंटे ही हुए थे, तभी उन्हें आयोजित कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंप दी गई। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कम समय में मिली जिम्मेदारी और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के बीच समन्वय की कमी के कारण यह चूक हुई हो सकती है। हालांकि, कार्यक्रम में गड़बड़ी के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।मामले का एक अहम पहलू यह भी है कि प्राचार्य को पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों बाद शो-कॉज नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय करने, व्यवस्थाओं की निगरानी और चूक के लिए जवाबदेही निर्धारित करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि कार्यक्रम की तैयारियों और संचालन की जिम्मेदारी तत्कालीन व्यवस्था के तहत सौंपी गई थी, तो पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष समीक्षा किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

प्राचार्य ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की बात कही

मंगलवार को कॉलेज पहुंचे एबीवीपी के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने वंदे मातरम के गायन से जुड़े मामले पर प्राचार्य के समक्ष अपनी आपत्ति रखी। इस दौरान बातचीत के बीच कुछ देर के लिए माहौल गरमाया और नोकझोंक की स्थिति भी बनी। बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने छात्र प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान इस विषय में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की बात कही। इसके बाद छात्र नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

प्राची विहार में 165 अटल आवासों को बनाकर भूला नगर निगम प्रशासन, बदहाली में कट रही रहवासियों की जिंदगी

प्राची विहार में 165 अटल आवासों को बनाकर भूला नगर निगम प्रशासन, बदहाली में कट रही रहवासियों की जिंदगीछत से टपकता पानी, दीवारों से...