Friday, May 1, 2026
Google search engine
HomeBlogभारत की आधी आबादी मजदूरों के त्यौहार मजदूर दिवस को खुशी से...

भारत की आधी आबादी मजदूरों के त्यौहार मजदूर दिवस को खुशी से मनाया गया…

भारत की आधी आबादी मजदूरों के त्यौहार मजदूर दिवस को खुशी से मनाया गया… मजदूर भाइयों और बहनों का सम्मान करके मनाया गया मजदूर दिवस…

रायगढ़।भारत के इतिहास में शब्दों में मजदूर लिख देते हैं पर भारत के विकास के इतिहास को लिखने की बात आए और उसमें देश की आधी आबादी मजदूरों का शब्द नहीं आए तो बेइमानी होगी अपना पसीना बहाकर बड़ी इबारतें बनाने वाले मजदूरों का सम्मान होना में 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर इनके सम्मान के कार्यक्रम हो तो सकुन के साथ इंसानियत भी होती है। 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सारी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है पर इनके किया गए विश्व के विकास के लिए कार्यों को याद भी किया जाता है जबकि विश्व की आधी से ज्यादा आबादी मेहनत कश मजदूर भाइयों की है। इनके सम्मान के प्रयास हों तो निश्चित ही खुशी होती है। इसी तारतम्य में रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ संस्था के द्वारा आज केलो के तट पर मजदूर बहनों और भाइयों का सम्मान किया जिसमें उन्हें सर्वप्रथम गमछा भेंट किया गया तदोपरांत ""मजदूर दिवस जिंदाबाद"" के नारे भी लगाए गए। रायगढ़ ही नहीं देश के सभी जगह विकाश कि इबारत इन मजदूर बहनों और भाइयों के द्वारा लिखी जाती है जो इतिहास में जुड़ता है पर इन मजदूर जनों को इसका पारितोषिक या पुरस्कार या इन ऐतिहासिक विकास की शिला में इनका नाम नही लिखा जाता है पर वास्तविक सम्मान के हकदार तो मजदूर जन होते हैं जिन्होंने देश के मंगलमय विकास की गाथा अपने मजबूत हाथों से गढ़ी,आज जिन मजदूर जनों का सम्मान किया गया उनमें नानू ,गोलू, भरत, गजानंद, ईश्वर, अंगनु, तिहारो ,कैती, गुड्डी, गुरुवारी, सल्फिना, गणेशी, जूबरी सहित अनेक मजदूर जन थे, जिनके सम्मान करने का निसंदेह हृदयिक प्रयास हुआ।
मजदूर जनों के सम्मान कार्यक्रम में रायगढ़ बचाओ – लड़ेंगे रायगढ़ संस्था के विनय शुक्ल,संतोष यादव,इनाम सिद्दीकी,अभिषेक चौहान,आरिफ रजा,सुरेश साहू, दुष्यंत,डी डी शुभकर,सुरेंद्र पटेल,आदर्श श्रीवास्,शिवम कच्छवाहा,हर्षदीप मलिक,पूर्व पार्षद संजय देवांगन,अनिल चीकू आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical