जनगणना में पर्यवेक्षकों को परेशानियों का करना पड़ रहा सामना,
चिलचिलाती धूप और मकान मालिकों की बेरुखी से हो रही समस्या
रायगढ़,/जनगणना कार्य में पर्यवेक्षकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।चिलचिलाती धूप में जहां घर घर दस्तक देकर जानकारी जमा करने में जहां लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं कई घरों में ताले लटकने से उनका कार्य अधूरा ही छूट रहा है।जिसे पूरा करने उन्हें दो बार फिर वार्ड की परिक्रमा करनी पड़ेगी।
गौरतलब हो कि शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण का आगाज हो चुका है।जिसमें पर्यवेक्षक घर घर जाकर दस्तक दे जानकारी ले रहे है। सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है। यह अभियान 30 मई तक संचालित होगा।बताना लाजमी होगा कि नगर निगम क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों,निगम कर्मियों,शिक्षकों सहित अन्य शासकीय विभागों में तैनात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी अनुसार शहर में प्रत्येक वार्ड के लिए 6 से 7 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।परन्तु भीषण गर्मी में इन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जहां लोग इन्हें शासकीय कर्मी मानकर जहां शासन द्वारा दिए गए योजनाओं की जानकारी मांग रहे है।तो वही कई घरों में इन्हें लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ रहा है।यही नहीं किरायेदारों की जानकारी को लेकर भी मकान मालिक बचते नजर आ रहे है।तो वही कई घरों के बंद दरवाजे भी इनकी परेशानी बढ़ा रहा है। बहरहाल इन विकट परिस्थितियों में जनगणना अभियान में कितनी पारदर्शिता होगी।यह तो गणना पूर्ण होने पर ही सामने आ सकेगा।
जानकारी देने में संकोच
जनगणना का कार्य सी एम एम एस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।जिसमें मकान मालिक एवं किरायेदारों से संबंधित जानकारी पर्यवेक्षकों द्वारा मांगी जा रही है।परन्तु कई मैं मालिक जहां सही जानकारी देने से बचते नजर आ रहे है।तो वही शासन की योजनाओं का लाभ न मिलने को लेकर भी लोग खासी नाराजगी जता रहे है।




