वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हाथों से 100 पन्नों का बजट लिख कर इतिहास रच दिया
परंपरा और मौलिकता की एक और महत्वपूर्ण कदम- ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर रहे अभी वर्तमान में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में हाथों से 100 पन्नों का बजट लिख कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार अपने साथ से खुद की हैंडराइटिंग में लिखा बजट विधानसभा में पेश किया। यह राज्य में पहली बार हुआ जब किसी वित्त मंत्री ने अपने हाथों से लिखा बजट सदन के सामने रखा उन्होंने इस परंपरा और मौलिकता की एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। बता दें कि अब तक छत्तीसगढ़ का बजट कंप्यूटर से टाइप किया हुआ ही पेश किया जाता था, लेकिन इस बार 100 पेज का यह दस्तावेज वित्त मंत्री ने खुद ही लिखा है।




