HomeBlogआईटीआई कॉलोनी में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, पिता की मौत; बेटे...

आईटीआई कॉलोनी में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, पिता की मौत; बेटे की हालत गंभीर

आईटीआई कॉलोनी में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, पिता की मौत; बेटे की हालत गंभीर

19वें जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पड़ोसियों ने संभाला मोर्चा; प्रशासन की तत्कालीन सहायता व्यवस्था पर सवालिया निशान

रायगढ़/बीती रात चक्रधरनगर स्थित आई टी आई कालोनी में ए सी ब्लास्ट होने से घर में भीषण आग लग गई।जहा घर में मौजूद पिता की मौके पर ही मौत हो गई।वही गभीर रूप से घायल 19 वर्षीय पुत्र को उपचार के लिए मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया।इस पूरी घटना की जानकारी मोहल्लों वालों द्वारा पुलिस एवं फायर बिग्रेड को भी दी गई है।परन्तु सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद तक भी मौके पर कोई सहायता नहीं पहुंच सकी थी।

गौरतलब हो कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे चक्रधरनगर स्थित आई टी आई कालोनी में जोरदार घमाका हुआ।जब मोहल्ले वासियों द्वारा घटना की जानकारी ली गई तो वहां स्थित एक निवास में ए सी के कंप्रेशर की वजह से ब्लास्ट होने की बात सामने आई।इस धमाके से घर में भीषण आग लग गई।जिसमें पुरुषोत्तम पटेल एवं उसके 29 वर्षीय पुत्र घर पर ही मौजूद थे।बताया जा रहा है कि ब्लास्ट की वजह से पूरे घर के आग लग गई और धुआं भर गया।जिसकी वजह से दम घुटने से पुरुषोतम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वही मोहल्लेवासियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को भी दी गई।परन्तु सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद तक भी कोई सहायता नहीं पहुंच सकी।वही घटना की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसियों द्वारा घटना वाले घर से बिजली तार को अलग करते हुए अपने अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाया गया।

19 वे जन्मदिन में भीषण हादसा

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुरुषोत्तम पटेल अपने 19 वर्षीय पुत्र राजबीर के साथ यह निवास करते थे।जबकि उनकी 12 वर्षीय पुत्री और मृतक के माता पिता देवलसुर्रा में निवास करते है।मृतक घर में अकेला ही समाने वाला था।बुधवार की शाम ही उसके आउट4 राजवीर द्वारा अपने दोस्तों के साथ अपना 29 वा जन्मदिन मनाया गया था।जहां देर रात हुए इस भीषण हादसे ने एक हस्ते खेलते परिवार की खुशियां छीन ली।

आपातकालीन सुविधा की खुली पोल

पूरे मामले में एक बार फिर प्रशासन की आपातकालीन सुविधा पर सवालिया निशान खड़े हो गए है।जब घटना की सूचना मोहल्लेवासियों द्वारा पुलिस एवं फायर बिग्रेड टीम को उपलब्ध कराई गई थी तो आखिर घटना स्थल पहुंचने दो घंटे का समय क्यों लगा।जबकि घटना स्थल से महज चंद फ़ासले पर ही चक्रधरनगर थाना मौजूद है। बहरहाल इस घटना से पूरे मोहल्लेवासियों में प्रशासन की तत्कालीन सहायता व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी देखी जा रही है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

कर्मवीर सिंह होंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, पवन साय को मिली झारखंड की जिम्मेदारी

कर्मवीर सिंह होंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, पवन साय को मिली झारखंड की जिम्मेदारी भाजपा में संगठन महामंत्रियों के दायित्वों में बड़ा...